ऐसा पहली बार हुआ है, जब गरवारे जैसे प्रतिष्ठित क्लब में किसी राजस्थानी की एंट्री हो पाई है...
(मुंबई): मुंबई से एक बड़ी ख़बर है। देश के प्रतिष्ठित और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के परिसर में स्थित गरवारे क्लब में बीजेपी नेता व कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। विदित हो कि इस प्रतिष्ठित क्लब से मौजूदा समय में अध्यक्ष एनसीपी चीफ शरद पवार हैं। राज के. पुरोहित का निर्वाचित होना बड़ा महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है, जब गरवारे जैसे प्रतिष्ठित क्लब में किसी राजस्थानी की एंट्री हो पाई है।
हस्तियों का रहा बोलबोला
गौरतलब है कि गरवारे क्लब में क्रिकेटरों और कारोबारियों के साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों का ही बोलबाला रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में तो क्रिकेटर खेलते हैं, मगर गरवारे क्लब में फुरसत के वक्त उन्हें अपने साथियों के साथ भोजन पर हंसी-मजाक करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दक्षिण मुंबई में खेल के साथ ही सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता रहा है।