
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति, आयुष शर्मा के एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में आयुष शर्मा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसकी वजह से उनके फैंस में खलबली मच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में उन्हें कोई भी चोट नहीं आई है, और आयुष शर्मा बिल्कुल स्वस्थ हैं।
नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट मुंबई के खार जिमखाना के पास हुआ। जब यह घटना हुई, तब उनके घर का कोई भी सदस्य गाड़ी में नहीं बैठा था, और ड्राइवर ही कार चला रहा था। ड्राइवर गैस स्टेशन की ओर बढ़ रहा था, जब एक नशे में धुत्त बाइक चालक ने उनकी कार को टक्कर मारी। पुलिस ने तत्काल चालक को पकड़ा और FIR दर्ज की। आयुष के ड्राइवर को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है।
आयुष शर्मा की फिल्मी दुनिया में एंट्री
आयुष शर्मा ने काफी समय बाद एक नई फिल्म के साथ वापसी की है, जिसका नाम 'रुसलान' है और यह 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने 2018 में 'लवयात्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
Updated on:
17 Dec 2023 06:44 pm
Published on:
17 Dec 2023 06:43 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
