3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Event : उत्सव से पहले खुशियों की सौगात बप्पा ने की उपहारों की बरसात

Mumbai News : दिवाली से पहले पत्रिका ने दे दिया सरप्राइज गिफ्ट (Surprise gift) सेल्फी विद बप्पा (Selfie with Bappa) के 25 विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार पत्रिका के सैकड़ों पाठकों (Mumbaikars) ने उत्साह के साथ निभाई थी भागीदारी

2 min read
Google source verification
Patrika Event : उत्सव से पहले खुशियों की सौगात बप्पा ने की उपहारों की बरसात

Patrika Event : उत्सव से पहले खुशियों की सौगात बप्पा ने की उपहारों की बरसात

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई. पत्रिका की ओर से आयोजित सेल्फी विद बप्पा कॉन्टेस्ट के विजेता प्रतिभागियों का बुधवार को अंधेरी पूर्व में जेबी नगर स्थित पत्रिका कार्यालय में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के 25 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। गणेशोत्सव के दौरान हुई प्रतियोगिता में सैकड़ों पाठकों ने भागीदारी निभाई थी। चयनित श्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रकाशित कर उनमें से निर्णायकों ने चयन किया। पुरस्कार पाकर सभी विजेताओं के चेहरे खिल गई। उन्होंने बताया कि पत्रिका के आने ने समूचे राज्य में पत्रकारिता का स्तर ऊंचा होने के साथ समाचारों को पढ़ने का नजरिया भी बदला है। पत्रिका पाठकों काे सर्वोपरि रखती है, जो कोई और नही कहता। इस मौके पर युक्ति फिल्म के संस्थापक रामानुज भट्टड़ और पत्रिका के राज्य संपादक राजेश कसेरा भी उपस्थित रहे।

इनको मिला पुरस्कार

धनश्री राणे (भायंदर), प्यारचंद धाकड़ (नवी मुंबई), गेपाल परिवार (बोरीवली), फाल्गुनी मशरु (कुर्ला), अदिति गर्ग (कांदिवली), हेमंत पोखरना (नवी मुंबई), अरविंद जैन (भायंदर), राखी बदवानी (बोरीवली), अंजलि लोहिया (भायंदर), करिश्मा बाहेती (मीरा रोड), अशोक सोनी, दीपिका राठौड़ (भायंदर), सुरेन्द्र त्रिवेदी (सांताक्रुज), अरुण पामेचा, डॉ. रश्मि वार्ष्णेय, प्रकाश पुरोहित (ग्रांड रोड), राजू तापडिय़ा (ठाणे), कांतिलाल बाबेल (भायंदर), घनश्याम रांदेड़ (बोरीवली), रामानंद गुप्ता, पिंकेश जैन (नालासोपारा), जयप्रकाश अग्रवाल, अनुराग बडाला (मीरा रोड), दीपिका बोगले (कुर्ला), अशोक मंडोवरा (भांडुप)।

ऐसे किया गया था प्रतियोगिता का आयोजन

चयनित श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पत्रिका में दस दिन के गणेशोत्सव के दौरान प्रकाशित किया गया था। इन्हीं में से निर्णायकों ने 25 प्रविष्टियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया। विजेताओं को पत्रिका ने व्यक्तिगत तौर पर सूचित कर दिया है। इसके अलावा उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने के लिए निमंत्रित भी कर दिया गया है। सभी प्रविष्टियों को @patrika Mumbai के फेसबुक पेज, ईमेल-patrika.mumbai@in. patrika.com पर मंगवाया गया था। साथ ही वाट्स एप नम्बर 9011344915 पर भी एन्ट्रीज मांगी गई थी। विजेता इन सभी माध्यमों से अपने पुरस्कार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Story Loader