12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएमई कंपनियां आइपीओ से रिटर्न देने में बड़ी कंपनियों से 15 गुना आगे

एसएमई आइपीओ: 67% हर साल रिटर्न दिया लघु-मध्यम कंपनियों ने पिछले 10 साल में

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Akash Kumar

Jan 06, 2023

एसएमई कंपनियां आइपीओ से रिटर्न देने में बड़ी कंपनियों से 15 गुना आगे

एसएमई कंपनियां आइपीओ से रिटर्न देने में बड़ी कंपनियों से 15 गुना आगे

मुंबई.आइपीओ के जरिए रिटर्न देने में लघु-मध्यम कंपनियां (एसएमई) बड़ी कंपनियों यानी बीएसई के मेनबोर्ड में लिस्ट होने वाली कंपनियों से 100 गुना आगे हैं। बीएसई का एसएमई आइपीओ अगस्त 2012 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 24,280 फीसदी उछल चुका है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 205% और निफ्टी में 290% तेजी आई है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स भी इस दौरान 380% ही चढ़ा है। एसएमई आइपीओ ने लिस्ट होने के बाद से अब तक पिछले 10 साल में हर साल औसतन 67% चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है। जबकि मेनबोर्ड में लिस्ट आइपीओ का सालाना औसत रिटर्न 27 % रहा है।
यानी वर्ष 2012 में एसएमई आइपीओ में एक लाख रुपए का निवेश अभी 1.72 करोड़ रुपए से अधिक हो होता, जबकि मेनबोर्ड में 1 लाख का निवेश केवल 11.80 लाख रुपए होता। यानी एसएमई आइपीओ ने मेनबोर्ड से 15 गुना अधिक रिटर्न दिया है। वर्ष 2022 में लिस्ट हुए एसएमई आइपीओ ने औसतन 88% रिटर्न दिया, जबकि मेनबोर्ड आइपीओ का औसत रिटर्न इस दौरान 25% से भी कम रहा।बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होने वाले आइपीओ मामली शर्तों को पूरी करने के बाद मेनबोर्ड पर शिफ्ट हो सकते हैं।

रिटर्न का लेखे-जोखा
27 % सालाना रिटर्न दिया बीएसई के मेनबोर्ड पर लिस्ट होने वाले आइपीओ ने पिछले 10 साल में
88% रहा औसत रिटर्न एमएमई कंपनियों की जो वर्ष 2022 में लिस्ट हुए, जबकि मेनबोर्ड कंपनियों का औसत रिटर्न 25% से भी कम 410 एसएमई आइपीओ लॉन्च हुए हैं, जिनमें से 159 कंपनियां बीएसई के मेनबोर्ड में शिफ्ट हो चुकी हैं
71% मेनबोर्ड आइपीओ ने 2022 में दिया पॉजिटिव रिटर्न, जबकि 83 % छोटी-मध्यम आकार की कंपनियों ने आइपीओ में दिया मुनाफा

2012 से अब तक मिला कुल इंडेक्सवार रिटर्न
इंडेक्स अब तक मिला रिटर्न
बीएसई एसएमई 24,280%
सेंसेक्स 205%
निफ्टी 290 %
बीएसई मिडकैप 354%
बीएसई स्मॉलकैप 389%

एसएमई आइपीओ ने दिया इतना रिटर्न
अवधि सालान चक्रवृद्धि रिटर्न
1 साल 58.6 %
2 साल 89.5 %
3 साल 140%
5 साल 63.6%
10 साल 67.5 %

मेनबोर्ड में आने पर इन एसएमई का रिटर्न गिरा
कंपनी एसएमई प्लेफॉर्म पर मेनबोर्ड में आने पर
एकी एनर्जी 6017 % - 47 %
सनस्टार रियल्टी 1929% -101%
एनएनजी लाइफसाइंस 1488% -80%
बेलाकासा फैशन 1295% -31%
उमिया ट्यूब्स 1067 % -92%
योग्य एंटरप्राइजेज 1036% -38%
विशाल फैब्रिक्स 1017 % -64%

मेनबोर्ड में शिफ्ट होने पर इनकी किस्मत चमकी
कंपनी एसएमई प्लेफॉर्म पर मेनबोर्ड में आने पर
कविता फैब्रिक्स -43% 4997%
आदित्य विजन 151% 3893%
संगम एडवाइजर्स 307% 3643%
शेयर इंडिया 69% 1400%
योशो इंडस्ट्रीज 47% 980%
कर्नावती फाइनेंस 96% 775%
डायनेमिक केबल्स -38% 540%
(स्रोत: प्राइमडाटाबेस)