3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Mhada News: म्हाडा सह मुख्य अधिकारी पर इसलिए हुई सख्त कार्रवाई, भेजे गए मूल विभाग

अपने मूल विभाग ( Parent Department ) भेजे गए म्हाडा ( Mhada ) के सह मुख्य अधिकारी, म्हाडा उपाध्यक्ष ( MHADA Vice President ) की मास्टर लिस्ट ( Master List ) में हेरफेर का मामला, फाइनल ( FInal ) लिस्ट में वितरित किए जाने थे 95 घर, अधिकारियों की मिलीभगत ( Collusion ) के चलते हुआ घरों का घोटाला

2 min read
Google source verification
Maha Mhada News: म्हाडा सह मुख्य अधिकारी पर इसलिए हुई सख्त कार्रवाई, भेजे गए मूल विभाग

Maha Mhada News: म्हाडा सह मुख्य अधिकारी पर इसलिए हुई सख्त कार्रवाई, भेजे गए मूल विभाग

मुंबई. पुरानी बिल्डिंगों के पुनर्विकास में हुए घोटाले को लेकर म्हाडा रिपेयर बोर्ड के सह मुख्य अधिकारी को उनके मूल विभाग ग्राम विकास विभाग में भेज दिया गया है। साथ ही घोटाले के आरोपी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी प्रस्ताव किया गया है। वहीं घोटाले के लिए जिम्मेदार धन प्रबंधकों को फिलहाल राहत देने का काम किया गया है। ट्रांजिट कैम्पों के निवासियों को पुनर्विकास और पुनर्निर्मित भवनों में खाली घरों को मास्टर सूची के हिसाब से वितरित किया जाता है। हालांकि, इस तरह की आधिकारिक सूची में अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत के चलते घरों के वितरण का गंभीर मामला सामने आया था, जिसके चलते रिपेयर बोर्ड ने एक नई सूची बनाने का फैसला किया। इसी के साथ निवासियों की ओर से आवेदन मंगवाए गए। वहीं 2013 में पात्र की सूची के अनुसार, एक बार में 95 लोगों को घर वितरित करने का निर्णय लिया गया था।

चार दशक पुरानी MHADA मुख्यालय की इमारत की होगी मरम्मत

सभी वितरण पत्र रद्द
इस संबंध में म्हाडा उपाध्यक्ष की मंजूरी के बाद सह-प्रमुख अधिकारी अविनाश गोटे ने अनौपचारिक रूप से पांच नामों को शामिल कर दिया। इतना ही नहीं आनन—फानन में 15 लोगों को तत्काल वितरण और ताबा पत्र भी वितरित कर दिए गए। वहीं मामले में म्हाडा की ओर से संज्ञान लेते हुए सभी वितरण पत्र रद्द कर दिए गए और गोटे पर जांच का आदेश दिया गया। इस पर म्हाडा के मुख्य अधिकारी सतीश लोखंडे ने म्हाडा उपाध्यक्ष मिलिंद म्हैसकर को रिपोर्ट सौंपी। वहीं 16 दिसंबर को म्हैसकर ने आवास विभाग के अतिरिक्त सचिव को एक पत्र भेजा, जिसमें कहा गया था कि गोटे को म्हाडा से अपने मूल विभाग में वापस भेजा जाए और अनुशासित किया जाए। गोटे को मूल विभाग में भेजने का आदेश 1 फरवरी को जारी किया गया था।

Master List के वितरित कब्जे पत्र रद्द, Mhada रिपेयर बोर्ड सीओ की कार्रवाई ?

आदेश के हेरफेर के बाद सामने आया घोटाला
इस दौरान गोटे ने दावा किया कि उन्होंने अपनी छुट्टी पर कोई और कार्रवाई नहीं की है, जबकि वह फिर से म्हाडा लौटने की तैयारी कर रहे थे। गोटे की मूल नियुक्ति एक वर्ष के लिए थी। लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें दो साल का और विस्तार दिया था। हालांकि गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने उपाध्यक्ष की ओर से की गई कार्रवाई के अनुसार, गोटे को म्हाडा की सेवा से राहत दे दी है। गोटे की ओर से म्हाडा उपाध्यक्ष के फाइनल आदेश पर हेरफेर करने की बात सामने आने के बाद यह घोटाला सामने आया था।

MHADA में अपने ही Boss के साथ अधिकारी ने किया ये गलत काम, 'मास्टर लिस्ट' में एक्स्ट्रा चढ़ाए पांच नाम ?

Story Loader