17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई की सड़कों पर कचड़ा फेकना और थूकना पड़ेगा महंगा, क्लीन अप मार्शल वसूलेंगे जुर्माना

मुंबई में साफ-सफाई को लेकर बीएमसी ने एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। मुंबई की सड़को पर थूकना और कचरा फेकना अब फिर से लोगों को भारी पड़नेवाला है। बीएमसी ने अब सड़को पर फिर से क्लीन अप मार्शल की तैनाती की है।

2 min read
Google source verification
clean_up_marshals.jpg

clean up marshalls

मुंबई में साफ-सफाई को लेकर बीएमसी ने एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। अब मुंबई की सड़को पर थूकना और कचरा फेकना लोगों को महंगा पड़ने वाला है। बीएमसी ने दोबारा सड़को पर क्लीन अप मार्शल को तैनात कर दिया है। बीएमसी ने सड़कों और शहर को साफ रखने के लिए एक बार फिर से सफाई मार्शल नियुक्त किए हैं। इन नए मार्शलों को मुंबई के सभी 24 वार्डो में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, कूड़ा फेंकने या मलबा फेंकने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के लिए नियुक्त किया गया है।

इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर लोगों को थूकने और कचना फेकने से रोकने का कोई दूसरा तरीका नहीं है। इसी वजह से बीएमसी ने क्लीन अप मार्शल को काम पर रखा है। बीएमसी के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, म्हाडा निकालेगी 4 हजार घरों की लॉटरी, जानें कब शुरू होगा आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि बीएमसी कोरोना काल में भी इन क्लीन उप मार्शलों को नियुक्त किया था। संबंधित वार्ड में नियुक्त प्रत्येक एजेंसी को 30 मार्शल नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। एजेंसी को दिए गए एक महीने के अंतराल में सभी मार्शलों का पुलिस सत्यापन करवाना होगा। एजेंसी को एक साल का ठेका दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि मानदंडों का उल्लंघन करने पर एजेंसियों पर भी नजर रखी जाएगी और उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

बीएमसी ने सबसे पहले साल 2007 में क्लीन-अप मार्शल को नियुक्त किया था। बीएमसी को कई बार मार्शलों द्वारा उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली हैं। इसके बाद साल 2011 में नगरसेवकों की मांग पर मार्शलों को बंद कर दिया गया था। इस बीच दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बीएमसी को कोई दूसरा रास्ता नहीं मिला, इसलिए साल 2016 में मार्शलों को फिर से नियुक्त किया गया।