17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Umang 2022: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के साथ किया मजाक, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को मुंबई पुलिस के एक कार्यक्रम 'उमंग 2022' के मंच पर मस्ती भरे अंदाज में देखा गया। कार्यक्रम के मंच पर शाहरुख खान मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के साथ मजाक करते हुए दिखाई दिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
shah_rukh_khan.jpg

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों खूब सुर्खियों में रहे। शाहरुख खान पिछले कुछ महीनों से काफी परेशानी में थे। इस दौरान मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरुख खान नजर आए। ‘उमंग 2022’ के द्वारा मुंबई पुलिस के योगदान का जश्न मनाते हैं और उनके प्रति सम्मान जाहिर करते हैं। यह शो इसी साल जून में हुआ था, लेकिन टेलीविज़न पर शनिवार को प्रसारित हुआ। इस शो में शाहरुख खान भारती सिंह के साथ मंच पर हंसी-मजाक करते नजर आए। इस शो का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें शाहरुख खान को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के साथ मजाक करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो की शुरुआत में शाहरुख खान और कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया सभी सितारों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि जब कई सितारे अपने-अपने घरों में हैं, वे मुंबई पुलिस कमिश्नर से नजरें नहीं हटा पा रहे। यह भी पढ़ें: Amrapali Dubey: डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं आम्रपाली दुबे, इस वजह से एंटरटेनमेंट की दुनिया में रखा कदम

इस बीच हर्ष लिंबाचिया ने कहा कि सभी को कमिश्नर के सभी आदेशों को फौरन सुनना चाहिए। इस पर शाहरुख ने उनकी पॉवर और जिम्मेदारियों को माना, पर फिर किंग खान ने मजाक में कहा कि एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके आगे कमिश्नर को भी झुकना पड़ता है। किंग खान कमिश्नर की पत्नी की ओर इशारा कर रहे थे। शाहरुख खान और भारती ने फिर एक मजेदार स्किट में कमिश्नर के घर के माहौल की कल्पना की।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, 30 जून को संजय पांडे मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से रिटायर हो गए थे। ‘उमंग 2022’ में शाहरुख खान का दिखना, दुर्लभ बात रही। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और फिर उनकी जमानत के बाद से शाहरुख खान की तबीयत खराब चल रही है।

बता दें कि किंग खान ने अपने प्रशंसकों के लिए पैपराजी को तब उनकी तस्वीरें लेने की इजाजत दे दी, जब वे लंदन से लौटे थे। बॉलीवुड के बादशाह पिछले कुछ हफ्तों से तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग कर रहे हैं। किंग खान ‘पठान’ और ‘जवान’ में भी नजर आएंगे। वे ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक कैमियो रोल में भी दिखाई देंगे।