29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में लोगों की बुनियादी सुविधाओं को पूर्ण किया है-मोहले

मां महामाया की पूजा अर्चना से हुआ जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

2 min read
Google source verification
BJP

मुंगेली. भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी है। प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। भाजपा ने मुंगेली जिला रेल लाइन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को पूर्ण किया है। इसी कारण हम फिर इस बार भाजपा सरकार के लिए जनता का आशीर्वाद लेने निकले हंै। ये बातें खाद्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने माता महामाया की पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ की।
उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में मुंगेली नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रं. 22 में जनसंपर्क कर लोगों से उनकी परेशानियां पूछी। वहीं सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से भी अवगत कराया। पूरे समय कार्यकर्ताओं के साथ हंसी ठिठोली कर जनता को अपनी विशेष शैली में विकास कार्यों से संबंधित तुकबन्दियां भी सुनायी। उन्होंने डॉ. हीरालाल वार्ड, कबीर वार्ड, तिलक वार्ड, केशवपुर, बघनीभांवर, जवाहर वार्ड, मो. बशीर खान वार्ड, विनोबा नगर वार्ड, पेण्डाराकापा महाराणा प्रताप वार्ड, कालीमाई वार्ड के घर-घर जाकर संपर्क किया। इस दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा शासन की चौथी पारी के लिए आशीर्वाद मांगा गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल गिरी गोस्वामी, महामंत्री मोहन भोजवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष मानस प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष सुनील पाठक, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष मि_ूलाल यादव, शंकर सिंह, लोकनाथ सिंह, मनोहर मोहले, श्रीकांत पाण्डेय, राणाप्रताप सिंह, यूसूफ उपलेटा, किशोरी लाल केशरवानी, डॉ. हीरालाल साहू, नंदू सिंह ठाकुर, आशुतोष पाण्डेय, कोटूमल दादवानी, लालाराम साहू, सोम वैष्णव, संजय वर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, राजकुमार वाधवा, सौरभ बाजपेयी, रामकुमार जायसवाल, प्रदीप पाण्डेय, कलीम बागड़ी, सै. उस्मान अली, तुलसी साहू, राजू सोनी, विजय यादव, विजय बंजारा, रामकिशोर देवांगन, प्रीति महावीर सिंह, दीनानाथ केशरवानी, लेखू साहू, पंकज सिंह व मानिक लाल सोनवानी आदि मौजूद रहे।
लोरमी में विधायक साहू ने किया यात्रा का शुभारंभ : लोरमी. लेारमी विधानसभा में रविवार को संसदीय सचिव तोखन साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मां महामाया देवी की पूजा अर्चना कर जनसंपर्क यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने लोरमी मुख्य मार्ग होते हुए ग्राम रेहूंटा, नवागांव झोत्था, लाखासार, डोंगरिया, उरईकछार और घानाघाट में पद यात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान सभी गावों में विधायक साहू ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी और शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं लाखों रुपए के विकास कार्य कराने के लिए राशि की घोषणा की। विधायक साहू ने ग्राम नवागांव झोत्था में विभिन्न कार्यों के लिए राशि की घोषणा के साथ ही ग्राम लाखासार व घानाघाट में नवधा रामायण समिति को 5-5 हजार रुपए दिए। पद यात्रा मे ंप्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल गिरी गोस्वामी, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, जवाहर साहू रामकुमार गुप्ता, धनेश साहू, राकेश दुबे, विक्रम सिंह, रामेश्वर बंजारे, रोहित साहू, रामावतार राजपूत, शंकर खत्री, दिनेश साहू, महाजन जायसवाल, जीवन साहू, प्रदीप मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सलूजा, एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल, घनश्याम खत्री, बनवारी लाल अग्रवाल, अशोक साहू, लक्ष्मीसेवक पाठक, रमेश कश्यप, ढेलूराम अनंत, विरेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, दिनेश नामदेव, चंद्रकला दास, अशोक जायसवाल, योगेश पाठक, विजय राजपूत, सुशील यादव, गणेश जायसवाल, संदीप सोनी, अर्जुन सिंह, विनोद राजपूत, अंकित दुबे, हरिकिशन खत्री, दीप साहू, विष्णु साहू, राधे साहू, देवी सिंह, योगेश व मुकुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।