
फरवरी में बीमाधारकों ने कंपनियों को हर एक सेकंड में दिया 7 लाख रुपए का प्रीमियम
नई दिल्ली। बीमा कंपनियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। लगातार उनके कलेक्शन में इजाफा हो रहा है। इस साल फरवरी माह में बीमा कंपनियों के कलेक्शन में भारी इजाफा देखने को मिला है। जिसमें एलआई सबसे टॉप पर रही है। वहीं एचडीएफसी लाइफ दूसरे और तीसरे नंबर नंबर पर देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रही है। आपको बता दें कि इस बार बीमा कंपनियों ने फरवरी माह में 1.77 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यानि देश के लोगों ने हर रोज बीते हर रोज अपनी सुरक्षा के लिए 5900 करोड़ रुपए खर्च किए।
इतना दिया प्रिमीयम
बीमा उद्योग के मासिक आंकड़ों के अनुसार जीवन बीमा कंपनियों के नए प्रीमियम का कलेक्शन इस साल फरवरी में 7.60 फीसदी बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 66.26 फीसदी के साथ टॉप रही है। इससे पहले जनवरी महीने में नया प्रीमियम 5.32 फीसदी बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपए रहा था।
इन कंपनियों ने इतना कलेक्शन
बीमा उद्योग के मासिक आंकड़ों के अनुसार फरवरी में नए प्रीमियम में एलआईसी के बाद एचडीएफसी लाइफ की 7.01 फीसदी, एसबीआई लाइफ की 6.70 फीसदी, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल की 4.97 फीसदी और मैक्स लाइफ की 2.31 फीसदी हिस्सेदारी रही। वहीं फरवरी माह में कुल नया निजी बीमा कारोबार 4.56 फीसदी बढ़कर 81,401 करोड़ रुपए और नया सामूहिक बीमा कारोबार 10.33 फीसदी बढ़कर 95,812 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कुल नए बीमा कारोबार में एलआईसी की 73.60 फीसदी, एसबीआई लाइफ की 5.67 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ की 3.65 फीसदी हिस्सेदारी रही।
करीब 7 लाख रुपए प्रति सेकंड के हिसाब से की अपनी जान सुरक्षित
देश के लोगों ने अपनी जान को बीमित कराने के लिए फरवरी माह में हर सेकंड के हिसाब से करीब 7 लाख रुपए का प्रीमियम दिया है। आंकड़ों पर गौर करें तो देश के लोगों ने बीमा कंपनियों को 1770000000000 रुपए दिए। अगर इसे एि दिन के हिसाब से देखा जाए तो 59000000000 रुपए बनता है। इसे घंटे के हिसाब से जोड़कर देखा गया तो 2458333330 रुपए प्रति घंटा के हिसाब निकलकर सामने आया। वहीं मिनट में 40972222 रुपए का हिसाब बना। आखिरी में लोगों ने 68,2870 प्रति सेकंड के हिसाब से बीमा कंपनियों को प्रिमीयम भरा है।
Published on:
14 Mar 2019 04:06 pm
