scriptCoronavirus: इन 10 बातों में मिलेगा Health Insurance का हर जवाब | Coronavirus: These 10 things will give answer to Health Insurance | Patrika News

Coronavirus: इन 10 बातों में मिलेगा Health Insurance का हर जवाब

Published: Mar 28, 2020 04:03:42 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

विदेश में होने पर हॉस्पिटल के खर्चों का नहीं मिलेगा क्लेम
कोरोना वायरस के दवा आने पर भी खर्च होगा पॉलिसी में कवर
डॉक्टर कंसलटेंसी और जांच भी होती है पॉलिसी में कवर

coronavirus_health_insurance.png

Coronavirus: These 10 things will give answer to Health Insurance

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर किसी के मन में सवाल यही है कि आखिर यह कब खत्म होगा। वहीं इस बात की शंका है कि क्या उनका हेल्थ इंश्योरेंस कोरोना वायरस से संबंधित बीमारी को कवर करेगा या नहीं। वैसे इस मामले में कई बार चर्चा हो चुकी है। फिर भी लोगों के मन में कई सवाल अभी भी है, जोकि दूर होना काफी जरूरी है। इसके लिए आज देश के लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेन्स के प्रमुख संजय दत्ता सामने आए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने कोविड 19 और हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर किन 10 प्रमुख सवालों के जवाब दिए हैं?

सवाल: क्या मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों को कवर करेगी?
जवाब: हां, पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती होने के खर्च कवर किए जाएंगे।

सवाल: क्या कोविड-19 के अंतर्गत दावों पर कोई प्रतीक्षा अवधि लागू की गई है?
जवाब: अगर आपकी पॉलिसी में आउटपेशेंट ट्रीटमेंट कवर है, तो प्रतीक्षा अवधि लागू नहीं होगी। आउटपेशेंट ट्रीटमेंट कवर के अंतर्गत पॉलिसी में उल्लेख किए गए दावों की प्रक्रिया के अनुसार किया जा सकता है। कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले खर्च नई पॉलिसी लेने के 30 दिन बाद बीमारी होने पर कवर किए जाएंगे। बिना अंतराल के लगातार रिन्युअल हुई पॉलिसी में पोर्ट हुई पॉलिसी के लिए 30 दिन की यह शर्त लागू नहीं होगी।

सवाल: क्या स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोविड-19 के लिए डॉक्टर कंसलटेंसी और जांच कवर है?
जवाब: यदि पॉलिसी में आउटपेशेंट ट्रीटमेंट कवर है, तो डॉक्टर्स के साथ सभी परामर्श और उसकी सलाह पर होने वाली जांच कवर होंगी। आउटपेशेंट ट्रीटमेंट कवर के अंतर्गत पॉलिसी में उल्लेखित दावा प्रक्रिया के अनुसार दावा किया जा सकता है। इसके आगे, कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने और पॉलिसी के अंतर्गत भुगतान होने पर कोविड-19 से सम्बंधित सभी खर्च, जो चिकित्सक के परामर्श और उसकी सलाह के अनुसार जाँच करवाने पर होते हैं, अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले और डिस्चार्ज के 60 दिन बाद, पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार कवर होंगे।

सवाल: क्या कोविड-19 के कारण चिकित्सक के परामर्श पर होम आइसोलेशन में दवाओं और जाँचों का खर्च कवर होगा?
जवाब: पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार यदि आपकी पॉलिसी में आउटपेशेंट ट्रीटमेंट कवर है तो यह खर्चें कवर होंगे।

सवाल: क्या योजना में क्वारिनटाइन का खर्च कवर होगा?
जवाब: यदि क्वारिनटाइन अस्पताल में और डॉक्टर की सलाह पर किया गया है, तो पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार मेडिकल एक्सपेंसिज में ही कवर किए जाएंगे। वहीं सेल्फ क्वारिनटाइन या होम क्वारिनटाइन के खर्चें कवर नहीं होंगे।

सवाल: क्या योजना में भारत के बाहर अस्पताल में भर्ती होना भी कवर है?
जवाब: नहीं, अगर कोई विदेश में हैं और उसे कोरोना वायरस हो जाता है और उसकी पॉलिसी भारत की है तो उस स्थिति में आपकी पॉलिसी लागू नहीं होगी।

सवाल: क्या योजना के अंतर्गत विदेश का यात्रा इतिहास दावे को प्रभावित करेगा?
जवाब: अगर कोई भी विदेशी से आया है और यह पता चलता है कि उसे कोरोना वायरस हुआ है और हॉस्पिटल में भर्ती हो जाते हैं, तो पॉलिसी के अंतर्गत ट्रैवल हिस्ट्री आपके क्लेम को प्रभावित नहीं करेगी।

सवाल: कोविड-19 में ऐसे कौन-से खर्च हैं, जो पॉलिसी में कवर नहीं होंगे?
जवाब: आईआरडीएआई द्वारा सूचीबद्ध गैर-भुगतान योग्य खर्च पॉलिसी के अंतर्गत कवर नहीं होंगे।

सवाल: क्या मुझे किसी को भी मौजूदा समय में इंश्योर्ड अमाउंट बढ़ाने की परमीशन मिल सकती है?
जवाब: इंश्योर्ड अमाउंट का विस्तार अंडरराइटिंग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मेडिकल इवैल्युवेशन के आधार पर परमिटेड होगा। वैसे इंश्योर्ड अमाउंट को बढ़ाना केवल पॉलिसी रिन्युअल के समय ही होगा।

सवाल: यदि कोविड-19 की दवा बन जाती है तो, तो क्या उसका खर्च कवर होगा?
जवाब: यदि पॉलिसी में आउटपैशेंट ट्रीटमेंट कवर है, तो टीके का खर्च कवर होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो