
पीएम मोदी ने मातृ वंदना योजना पर उठाया अहम कदम, 48.5 लाख माताओं को दिए 1,600 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना या प्रधान मंत्री गर्भावस्था सहायता योजना, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए मोदी सरकार की एक प्रमुख योजना है। हाल ही में पीएम मोदी ने इस योजना को लेकर एक अहम कदम उठाया है। पीएम मोदी ने इस स्कीम के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए महिलाओं को 1,600 करोड़ रुपए दिये हैं।
पीएम मोदी ने महिआलों की मदद
वित्तीय समावेशन केंद्र (सीडीएफआई) के अनुसार सरकार ने 48.5 लाख महिलाओं के खाते मेंडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत 16,04,66,63,000 रुपए डाले हैं। आपको बता दें कि इस स्किम के तहत सरकार पहले जीवित बच्चे के जन्म के लिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए 6000 रुपए की वित्तीय सहायता दे रही है।
ऐसे मिलती है वित्तीय सहायता
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनकी कमजोरी को पूरा करने और उनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। गर्भवती महिला को यह वित्तीय सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भावस्था पंजीकृत कराने पर पहली किश्त के रूप में 1000 रूपए की सहायता प्रदान की जाती है। पहले गर्भावस्था के 6 महीने बाद प्रयोगशाला में परीक्षण किए जाने पर 2000 रूपए महिला को दूसरी किश्त के रूप में दिए जाते हैं। डिलीवरी के बाद महिला को तीसरी किस्त प्रदान की जाती है लेकिन यह किश्त महिला को बच्चे के टीकाकरण (जैसे बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी, हेपेटाइटिस बी) के बाद दिए जाते हैं।
Published on:
24 Nov 2018 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allम्यूचुअल फंड
कारोबार
ट्रेंडिंग
