इस स्कीम की खास बात यह है कि अगर आपके पास यह खाता है और आप इससे पैसा निकालना चाहते हैं तो 1000 रुपये या इसके मल्टीपल्स में जितना चाहे निकाल सकते हैं। एमओडी से पैसे निकालने के बाद, जितने पैसे बचेंगे उन पर एफडी पर तय ब्याज मिलता रहेगा। इस पर भी उतना ही ब्याज मिलता है, जितना एसबीआई की अन्य एफडी पर मिलता है।