25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब वीडियो के जरिए भी करें मोटर इंश्योरेंस क्लेम, पाॅलिसीबाजार की नई पेशकश

पाॅलिसी बाजार डाॅट काॅम ने क्लेम की आसानी एवं जल्दी प्रोसेसिंग और सेटलमेंट के लिए अपने ऐप पर सेल्फ-वीडियो कैशलेस क्लेम फीचर का नया वर्जन लाॅन्च किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 13 Sep 2018, 8:40 PM IST

Motor Insurance

अब वीडियो के जरिए भी करें मोटर इंश्योरेंस क्लेम, पाॅलिसीबाजार की नई पेशकश

नई दिल्ली। दुनिया की अग्रणी इन्श्योरटेक ब्राण्ड और भारत की सबसे बड़ी इन्श्यारेंस वेबसाईट एवं कम्पेरिजन पोर्टल पाॅलिसी बाजार डाॅट काॅम ने क्लेम की आसानी एवं जल्दी प्रोसेसिंग और सेटलमेंट के लिए अपने ऐप पर सेल्फ-वीडियो कैशलेस क्लेम फीचर का नया वर्जन लाॅन्च किया है। पब्लिक सेक्टर इन्श्योरर, न्यू इण्डिया अश्योरेंस एवं युनाईटेड इण्डिय इन्श्योरेंस ने सबसे पहले इस नए फीचर को अपनाया है और उपभोक्ताओं को एक्सीडेंटल क्लेम के लिए सेटलमेन्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पाॅलिसीबाजार डाॅट काॅम के साथ हाथ मिलाए हैं।


कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा अनुमोदन
इस नए फीचर के द्वारा उपभोक्ताओं की क्लेम के लिए फिजिकल इन्सपेक्शन की समस्या हल हो जाएगी और वे वाहन के इन्सपेक्शन के लिए ऐप पर खुद ही वीडियो अपलोड कर सकेंगे, इस तरह इन्सपेक्शन की प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी और कुछ घंण्टों के अंदर अनुमोदन मिल जाएगा। इस प्रक्रिया में कर्मचारियों द्वार व्यक्तिगत रूप से इन्सपेक्शन नहीं किया जाएगा, पूरी प्रक्रिया स्वचलित हो जाएगी, जिससे प्रक्रिया की दक्षता में सुधार आएगा और उपभोक्ता क्लेम के सेटलमेन्ट के लिए बेहतर सेवाओं की अनुभव पा सकेंगे।


उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा महत्व देता पाॅलिसीबाजार
इस फीचर के बारे में बात करते हुए पाॅलिसीबाजार ग्रुप आॅफ कंपनीज के सह-संस्थापक व सीईओ याशीष दहिया ने कहा कि हम अपने संगठन में उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। उपभोक्ताओं को बीमा सेवाओं का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए हमने नए पीबी क्लेम फीचर को लाॅन्च किया है। इस ऐप से अनुमोदन या नाॅन-रिपेयर टाईमलाईन दो दिनों से कम होकर मात्र दो घण्टे हो जाएगी।


15 दिन में ही करें पाॅलिसी क्लेम
एक अनुमान के अनुसार भारत में हर 100 पाॅलिसियों पर 15 पाॅलिसियां क्लेम के लिए जाती हैं, इसके लिए वाहन के फिजिकल इन्सपेक्शन और दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिसमें दो से तीन तक का समय लग जाता है। इसके बारे में युनाईटेड इण्डिया इन्श्योरेंस के सीएमडी के बी विजय ने कहा कि हम अग्रणी नाॅन-लाईफ बीमा सेवा प्रदाता है जो आधुनिक तकनीकों के साथ अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाओं का अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। हम मोटर व्हीकल डैमेज क्लेम के लिए वीडियो ऐप पेश करने वाले पहले सेवा प्रदाता है। हम पाॅलिसीबाजार डाॅट काॅम की इस उपभोक्तओं उन्मुख पहल का स्वागत करते हैं। यह पहल क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाकर उपभोक्ताओं के जीवन को आसान बनाएगी।


आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से होगा काम
यह फीचर उपभोक्तओं को क्लेम के बारे में रियल टाईम अपडेट देता हैं, जिसे पाॅलिसी बाजार डाॅट काॅम की वेबसाईट या ऐप पर माय अकाउन्ट सेक्शन के माध्यम से ट्रैक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर एक पायलट का संचालन कर रही है, जिसके माध्यम से गैरेज द्वारा डैमेज या रिपेयर के कोटेशन का अनुमान लगाया जा सकता है। पहले वर्जन पर आधारित नया वर्जन सेल्फ-इन्सपेक्शन वीडियो फीचर के जरिए उपभोक्ताओं को मोटर इन्श्योरेंस रिन्यू करने में मदद करता हैै। पहले वर्जन को भी उद्योग जगत में खूब पसंद किया गया। जिसके चलते क्लेम की लागत और समय में कमी आई।