
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। फिर भी कुछ ऐसे डिपार्टमेंट हैं, जहां पर कोरोना से फाइट कर देश के पहियों को खींचने का काम कर रहे हैं। डॉक्टर्स और मेडिकल वॉरियर्स के अलावा रेलवे, बैंकिंग और कुछ ऐसे ही और डिपार्टमेंट के लोग 24 घंटे काम में जुटे हैं। ऐसे ही पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारी भी कोरोना वॉरियर्स बनकर पूरे काम जुटे हुए हैं। अब संचार मंत्रालय की ओर से पोस्टल कोरोना वॉरियर्स के लिए 10 लाख राशि देने का ऐलान हुआ है। अगर वॉरियर की मौत कोरोना की वजह से हो जाती है तो मंत्रालय की ओर से 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
पोस्टल डिपार्टमेंट की ओर से दी जा रही हैं काफी सर्विस
पोस्टल डिपार्टमेंट जरूरी और अनिवार्य सेवाओं की श्रेणी के तहत आजा है। ग्रामीण डाक सेवक और पोस्टल कर्मचारी कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति में अपनी सर्विस को पूरी शिद्दत के साथ कर रहे हैं। ग्राहकों तक जरूरी सामान की डिलीवरी, पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक, पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस, मनी विड्रॉल आदि बादस्तूर जारी हैं। वहीं दूसरी ओर डिपार्टमेंट का रिजनल ऑफिस डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस के साथ मिलकर कोरोना वायरस किट्स, फूड पैकेट्स, राशन आदि की डिलीवरी भी कर रहा है।
जरूरी दवाओं और मशीनरी भी कर रहा है डिलीवर
पोस्टल डिपार्टमेंट सिर्फ जरूरी सामान और पत्र व्यवहार ही को डिलीवर नहीं कर रहा है। बल्कि दिल्ली और दूसरे बड़े महानगरों से देश के कोने-कोने और ग्रामीण इलाकों में दवाएं और जरूरी मशनरी और टेस्ट किट भी डिलीवर कर रहा है। डिपार्टमेंट के अनुसार वो बिना किसी रेलवे और हवाई यात्रा के अपने सामान और सड़क मार्ग से ही डिलीवर कर रहा है। इसके लिए वो अपने पोस्टल वैन का ही इस्तेमाल कर रहा है। जिसमें लाखों कर्मचारी अपना सहयोग कर रहे हैं।
Updated on:
20 Apr 2020 07:42 am
Published on:
19 Apr 2020 12:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
