
These five banks that give you the highest interest on fixed deposits
नई दिल्ली। कोरोना काल और उससे पहले से ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर नीतिगत दर यानी रेपो रेट में बड़ी कटौती की है, ताकि लोगों को आसान दरों में लोन मिल सके। वहीं दूसरी ओर रेपो दरों में कटौती होने से स्मॉल सेविंग फंड्स की ब्याज दरों में कटौती देखने को मिली है। अगर बात फिक्सड डिपोजिट की करें तो ब्याज दरें काफी कम हो चुकी है। आम लोगों की असल कमाई अपनी जमा की गई रकम पर मिलने वाले से होती है। मौजूदा समय में सभी बैंक चार समयावधि की फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम लांच करते हैं। जिनमें ब्याज दरें भी अलग-अलग होती हैं। आज आपको ऐसे ही पांच बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें फिक्स्ड डिपोजिट कराकर सबसे ज्यादा ब्याज पा सकते हैं।
इंडसइंड बैंक में एफडी से कमाई
| निवेश की समयावधि | ब्याज दर | 10 हजार का निवेश होगा कितना |
| 1 | 7 फीसदी | 10,719 रुपए |
| 2 | 7 फीसदी | 11,489 रुपए |
| 3 | 6.75 फीसदी | 12,224 रुपए |
| 5 | 6.75 फीसदी | 13,975 रुपए |
आरबीएल बैंक करा रहा है एफडी से इतनी कमाई
| निवेश की समयावधि | ब्याज दर | 10 हजार निवेश होगा कितना |
| 1 | 6.85 फीसदी | 10,703 रुपए |
| 2 | 6.85 फीसदी | 11,455 रुपए |
| 3 | 7.15 फीसदी | 12,369 रुपए |
| 5 | 6.50 फीसदी | 13,804 रुपए |
डीसीबी बैंक की एफडी आपको कराएगी इतना मुनाफा
| निवेश की समयावधि | ब्याज दर | 10 हजार निवेश होगा कितना |
| 1 | 6.65 फीसदी | 10,682 रुपए |
| 2 | 6.80 फीसदी | 11,444 रुपए |
| 3 | 6.95 फीसदी | 12,296 रुपए |
| 5 | 6.95 फीसदी | 14,113 रुपए |
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस पहुंचाएगा इतना फायदा
| निवेश की समयावधि | ब्याज दर | 10 हजार निवेश होगा कितना |
| 1 | 6.50 फीसदी | 10,666 रुपए |
| 2 | 6.50 फीसदी | 11,376 रुपए |
| 3 | 6.05 फीसदी | 11,974 रुपए |
| 5 | 5.80 फीसदी | 13,650 रुपए |
लक्ष्मी निवास बैंक देता है पहुंचाएगा इतना फायदा
| निवेश की समयावधि | ब्याज दर | 10 हजार निवेश होगा कितना |
| 1 | 6 फीसदी | 10,614 रुपए |
| 2 | ---------- | ------- |
| 3 | ---------- | ------- |
| 5 | 6 फीसदी | 13,469 रुपए |
Updated on:
25 Sept 2020 04:46 pm
Published on:
25 Sept 2020 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allम्यूचुअल फंड
कारोबार
ट्रेंडिंग
