13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्युचुअल फंड, पेंशन फंड में पैसा लगाना ज्यादा फायदे का सौदाः सेबी अध्यक्ष

यूएन सिन्हा ने कहा, भारत समेत पूरी दुनिया में खुदरा भागीदारी ऐतिहासिक तौर पर शुरू में ही प्रवेश करने के लिए होती रही है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Puneet Parashar

Dec 03, 2015

Mutual Fund

Mutual Fund

मुंबई। एक कार्यक्रम में बोलते हुए सेबी अध्यक्ष यू के सिन्हा ने आज छोटे निवेशकों को सलाह दी कि वे म्युचुअल फंड और पेंशन फंड जैसे संस्थानों के जरिए यदि शेयर बाजार में पैसा लगाएं तो सबसे अच्छा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि छोटे निवेशक आईपीओ में भागीदारी न करें तो उन्हें चिंता नहीं है। सिन्हा ने कहा कि सेबी ने प्राथमिक बाजारों में किसी किस्म की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय कर रखे हैं क्यों कि पहले इसकी अनेक कोशिशें हो चुकी हैं। सिन्हा ने यहां एक समारोह में कहा "यदि खुदरा निवेशक सीधे आईपीओ में निवेश न करें तो मुझे कोई चिंता नहीं होगी क्योंकि मैं इसके बजाय यह चाहूंगा कि वे संस्थागत निवेशकों के जरिए भागीदारी करें।"

उन्होंने कहा "भारत समेत पूरी दुनिया में खुदरा भागीदारी ऐतिहासिक तौर पर शुरू में ही प्रवेश करने के लिए होती रही है। यदि खुदरा भागीदारी नहीं होती है तो हमें इसको लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि जब तक लोग बाजार में आ रहे हों और दीर्घकालिक हित सुरक्षित हों तो चिंता की बात नहीं है। सेबी अध्यक्ष एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा "छोटे और जानकारी न रखने वाले निवेशकों के लिए सेबी की सलाह है कि वे सीधे बाजार में प्रवेश न करें।" सिन्हा ने कहा "उन्हें अपने-आप आईपीओ और शेयर बाजार में प्रवेश नहीं करना चाहिए और मेरी समझ से उन्हें जानकार निवेशक या किसी एजेंसी के जरिए निवेश करना चाहिए जिन्हें बाजार की समझ है, मसलन, म्युचुअल फंड और पेंशन कोष।"

ये भी पढ़ें

image