scriptचर्चित BJP विधायक को जेल भेजने की मांग पर अड़ा ब्राह्मण समाज, रालोद ने दिया समर्थन, देखें Video | Brahmin samaj protest against BJP MLA Vikram Saini in Khatauli | Patrika News
मुजफ्फरनगर

चर्चित BJP विधायक को जेल भेजने की मांग पर अड़ा ब्राह्मण समाज, रालोद ने दिया समर्थन, देखें Video

Highlights- भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर पिस्टल तानने के मामले ने पकड़ा तूल- रात से खतौली थाने में धरने पर बैठा ब्राह्मण समाज- भाजपा विधायक के खिलाफ भी केस दर्ज करने मांग पर अड़े

मुजफ्फरनगरNov 24, 2019 / 04:47 pm

lokesh verma

khatauli.jpg
मुजफ्फरनगर. शादी समारोह में भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी व बुआड़ा गांव के लोगों के बीच हुई कहासुनी के दौरान विधायक पर पिस्टल तानने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां विधायक विक्रम सिंह सैनी की ओर से पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं ब्राह्मण समाज लोगों ने विधायक पर ब्राह्मण समाज के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार की रात से ही खतौली थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो रविवार को भी जारी रहा। इस मामले में राष्ट्रीय लोक दल भी ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतर आया है। रालोद के जिलाध्यक्ष अजित राठी रालोद कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक पर तानी पिस्टल, बेटे और गनर से हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा

मुजफ्फरनगर में चर्चित भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार की रात भाजपा विधायक अपने पुत्र के घर के साथ थाना खतौली क्षेत्र के गांव बुआड़ा में एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार में हुई शादी में गए थे। जहां गांव के ही पूर्व प्रधान रणधीर व उसके अन्य दो साथियों से किसी बात को लेकर विधायक विक्रम सिंह सैनी की कहासुनी हो गई। आरोप है की उक्त ग्रामीणों ने विधायक पर पिस्टल तानी और उसके बेटे व गनर के साथ भी हाथापाई की। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।
विधायक की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ खतौली थाने पहुंच गए। वहीं ब्राह्मण समाज के लोग के लोग भी गिरफ्तार ग्रामीण के समर्थन में उतर आए। ब्राह्मण समाज के लोगों ने खतौली विधायक विक्रम सिंह सैनी पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते थाने में हंगामा शुरु कर दिया और थाने में ही धरने पर बैठ गए। रविवार को भी ब्राह्मण समाज का धरना जारी है।
ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि इस मामले में विधायक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल भी ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतर आया है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं के साथ खतौली थाने में धरने पर जमे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो