6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कावड़ यात्रा: 21 जुलाई से बंद हाे जाएगा हाईवे

डीएम ने बैठक कर दिए जरूरी निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification

image

sandeep tomar

Jul 12, 2016

kanvar yatra. aarti, mahadev, savan, bhole baba, k

kanvar yatra. aarti, mahadev, savan, bhole baba, kanwar yatra

सहारनपुर।
कावड़ मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हरिद्वार रुड़की मुजफ्फरनगर के साथ ही सहारनपुर में भी रुट डायवर्जन प्लान
21 जुलाई से लागू हाे जाएगा। 21 जुलाई से भारी वाहनाें के लिए रास्ते बंद
कर दिए जाएंगे आैर 28 जुलाई से मुख्य कावड़ मार्ग (देहरादून अंबाला हाईवे)
काे छाेटे बड़े सभी वाहनाें के लिए बंद कर दिया जाएगा।

यह निर्णय
साेमवार काे कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियाें काे लेकर
हुई बैठक में किया गया। इस माैके जिलाधिकारी पवन कुमार आैर एसएसपी प्रदीप
कुमार ने तैयारियाें काे जायजा लेते हुए सभी विभागाें के मुखियाआें काे समय
पर अपने कार्य पूरे कर लेने के निर्देश दिए। इस माैके पर पुलिस व
प्रशासिनक अधिकािरयाें के साथ-साथ शहर के गणमान्य लाेग माैजूद भी माैजूद
रहे।

ये दिए गए निर्देश
— कावड़ियाें के साथ अधिकारियों आैर कर्मचारियों का व्यवहार सौम्य रहे।
— कांवड शिविर संचालक अग्नि शमन विभाग से भी एनआेसी जरूर ले लें।
— कावंड़ शिविऱ संचालक काेई नई परम्परा ना शुरु करें।
— स्वास्थ्य विभाग शिविराें में एम्बुलेंस आैर दवाआें का पूरा इंतजाम रखें।
— जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दें आैर जर्जर तार बदल दें।
— कावड़ मार्माग पर पड़ने वाले भांग व गूलर के पेड़ों की छंटाई कर ली जाए।
— शिवालियों के आस-पास सफाई हाे आैर पीने के पानी की व्यवस्थ की जाए।
— कावड़ मार्ग पर नहर, नदी के किनारे गोताखोरों की व्यवस्था की जाए।
— कावड़ मार्ग पर नियमित रूप से मैजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी भ्रमण करते रहें।

ये भी पढ़ें

image