मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar News: ‘आजा मुझसे लड़ ले…, अरे तुझसे तो मेरे पहलवान ही निपट लेंगे’, चेयरमैन और MLA भिड़े

Muzaffarnagar News: निकाय चुनाव के नतीजों के बाद आरोप प्रत्यारोप खूब चल रहे हैं लेकिन मुजफ्फरनगर में एक चेयरमैन और विधायक तगड़े भिड़ गए हैं।

2 min read
पुरकाजी MLA अनिल कुमार(बांयें), चेयरमैन जहीर फारुखी(दायें)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार और चेयरमैन जहीर फारूखी में जबरदस्त जुबानी जंग चल रही है। जहीर फारूखी ने अनिल कुमार को आकर विधायकी लड़ने की चुनौती दे दी तो अनिल ने उनको कह दिया कि तुमसे मेरे पहलवान निपटेंगे। ये पूरा मामला कैसे शुरू हुआ और अब तक क्या-क्या दोनों ओर से कहा गया है। ये हम आपको शुरू से बताते हैं।

पुरकाजी विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार विधायक हैं। हाल ही में पुरकाजी में जो नगर पंचायत का चुनाव हुआ, उसमें निर्दलीय जहीर फारूखी ने चुनाव जीत लिया। आरएलडी का कैंडिडेट जिसे अनिल कुमार लड़ा रहे थे, वो दूसरे नंबर पर रहा।

फर्जी मतदान की बात से शुरू हुई जुबानी जंग
नतीजों पर बात करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि जहीर फर्जी मतदान कराकर चुनाव जीते हैं। इस पर जहीर फारूखी ने वीडियो जारी कर कहा कि विधायक को अगर लगता है कि वो गलत तरह से जीते हैं तो खुद आकर लड़ लें। जहीर ने अनिल कुमार को विधायकी से इस्तीफा देकर अपने सामने चेयरमैनी लड़ने की चुनौती दे दी। साथ ही कहा कि वो विधायकी लड़ने की भी अनिल कुमार को चुनौती देते हैं।

जहीर फारूखी का वीडियो आया तो अनिल कुमार एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि विधायकी लड़ने के लिए गुर्दा चाहिए, उनके बस की बात विधानसभा लड़ना नहीं है। उनका स्टेट्स मेरे बराबर नहीं है। अनिल कुमार ने कहा कि पुरकाजी में अगर वो फिर से चेयरमैनी लड़ना चाहते हैं तो लड़ लें। मुझे चेयरमैनी लड़ने की जजरूरत नहीं, पुरकाजी कस्बे में मेरे पास कई पहलवान हैं, जो जहीर फारूखी से निपट लेंगे। दोनों नेताओं की ये जुबानी जंग पूरे शहर में चर्चा में है।

पुरकाजी में अनिल और जहीर दोनों का प्रभाव
अनिल कुमार 2022 में तीसरी बार विधायक बने हैं। 2022 में वो पुरकाजी से राष्ट्रीय लोकदल के निशान पर विधायक बने हैं। इससे पहले 2012 में भी वो पुरकाजी से बसपा के टिकट पर वो एमएलए रह चुके हैं। वहीं जहीर फारूखी भी पूर्व में चेयरमैन रहे हैं और इस दफा गठबंधन और भाजपा कैंडिडेट को हराकर निर्दलीय ही चेयरमैन बने हैं।

यह भी पढ़ें: दहेज की डिमांड पूरी ना होने पर 3 महीने तक नहीं मनाई सुहागरात, हनीमून पर ले जाकर की नीचता

Updated on:
18 May 2023 12:26 pm
Published on:
18 May 2023 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर