12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में नवीं की छात्राओं को बंटेंगी सवा 3 लाख साइकिलें, ​विभाग ने की तैयारी

राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश, सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली छात्राओं को मिलेगी ऑरेंज कलर की 20 इंच वाली साइकिल

2 min read
Google source verification
#Bicycle Scheme

#Bicycle Scheme

नागौर. प्रदेश की सरकारी स्कूलों में नवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई गई नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत इस बार सवा तीन लाख साइकिलें वितरित की जाएंगी। साइकिलों की आपूर्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित फर्म को वर्क ऑर्डर दे दिया है। इस बार एक बार फिर बालिकाओं को ऑरेंज कलर की लेडीज 20 इंच वाली साइकिलें वितरित की जाएंगी। विभाग की ओर से एक साइकिल की कीमत 3933 रुपए अदा की जाएगी। साथ ही सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि फर्म की ओर से नोडल विद्यालयों में साइकिलें असेम्बल की जा सके।

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय की ओर से उपलब्ध करवाई गई नोडलवार (कक्षा-09 में साइकिल के लिए पात्र छात्राओं की) सूची के आधार पर लुधियाना-पंजाब की फर्म को 3 लाख, 25 हजार 200 साइकिलों की आपूर्ति आदेश दिए गए हैं। साइकिलों की आपूर्ति जिले के नोडल केन्द्र वार की जाएगी। विभाग के वित्तीय सलाहकार संजय धवन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित फर्म को कम्पलीट ऑरेंज कलर लेडिज साइकिल 20 इंच की (असेम्बल व निरीक्षण के बाद) निर्धारित नोडल विद्यालय में आपूर्ति करनी है।

शिक्षा अधिकारियों को करना होगा निरीक्षण

विभागीय निर्देशानुसार फर्म को साइकिलों को असेम्बल करने के लिए नोडल केन्द्र के विद्यालयों में खुला स्थान उपलब्ध करवाना होगा, जहां से नोडल क्षेत्र के विद्यालयों के संस्था प्रधान अपने परिवहन खर्चे पर साइकिलें लेकर जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से मुख्यालय स्तर पर कम से कम 3 निरीक्षण कमेटियों का गठन करना होगा। जो साइकिल असेम्बल के बाद निरीक्षण करेंगी। जांच कमेटी में जिले में स्थित राजकीय पॉलिटििेक्नक महाविद्यालय / राजकीय आईटीआई के यंत्रिक शाखा का अधिकारी (तकनीकी सदस्य), जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पद स्थापित लेखाधिकारी/ सहायक लेखाधिकारी, ग्रेड प्रथम एवं द्वितीय / कनिष्ठ लेखाकार एवं संबंधित नोडल केन्द्रप्रमारी सदस्य के रूप में नियुक्त होंगे। निरीक्षण करने वाली कमेटी को निविदा की शर्तों के अनुसार असेम्बल साइकिलों में निर्धारित मानकों के अनुसार 100 प्रतिशत भौतिक सत्यापन करना होगा। जांच के बाद कमेटी को रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजनी होगी।

गत वर्ष की शेष साइकिलों का भी साथ में होगा वितरण

मुख्यालय से गत वर्ष शेष रही साइकिलों का वितरण भी नवीन साइकिलों के वितरण के साथ ही किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गत वर्ष की अवशेष साइकिलों को सही सलामत/ चालू स्थिति में पात्र बालिकाओं को वितरण करना होगा। इसके साथ नोडल केन्द्रों से विद्यालय तक साइकिल पहुंचाने व पात्र छात्रज्ञ को साइकिल वितरण तक की समस्त परिवहन व्यवस्था संस्था प्रधान को करनी होगी। इसके लिए स्कूलों को अलग से कोई बजट नहीं दिया जाएगा। संस्था प्रधान शाला के छात्रानिधि कोष से व्यय कर सकेंगे।