नागौर

551 जोड़ों ने सामाजिक समरसता महायज्ञ में दी आहुतियां

-151 कुंडीय महायज्ञ का हुआ आयोजन -वैदिक मंत्रों के बीच पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ

2 min read
Dec 25, 2022
महायज्ञ में आहुतियां देते ुहए

कुचामनसिटी (नागौर). वैदिक एवं दैविक मंत्रों के लाल, पीले और सफेद वस्त्रों में सजे सर्वसमाज के लोगों ने 151 कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां देकर सामाजिक समरता का संदेश दिया। इस अवसर पर तुलसी पूजन कर पौधे वितरित किए।
स्टेशन रोड़ पर त्रिसिंगिया के पास सर्वोदय वाटिका में रविवार को कृषिदूत विश्व विकास फाउंडेशन व भीम युवाशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता महायज्ञ का आयोजन हुआ। महंत ओमदास महाराज के सानिध्य में सर्वसमाज के 551 जोड़ों ने महायज्ञ में आहुतियां देकर मंगलकामना की। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता को नमन कर अरणी मंथन के साथ वेदियों पर अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दे कर सर्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि हिन्दू कभी पतित नहीं हो सकता। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा। हम सभी भारत माता की संतान हैं अतः अस्पृश्यता और सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करना चाहिए। अपने व्यवहार में एकात्मता एवं समानता की भावना को बरकरार रखना चाहिए।

समाज में एकता, भाई चारा व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए निम्बाराम ने बौद्धिक भाषण दिया। सभी को एकजुट रहकर सामाजिक उत्थान के कार्य करने की बात कही। कृषिदूत विश्व विकास फाउंडेशन के कार्यकारी सदस्य व सामाजिक समरसता महायज्ञ सदस्य राकेश चौधरी ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य सर्व हिन्दू समाज को एक मंच पर रखना है, ताकि हिन्दू धर्म को मजबूती मिल सके।
सजाए स्वागत द्वार

महायज्ञ में शामिल हुए सर्वसमाज के लोगों की ओर से स्टेशन रोड के मुख्य मार्ग में जगह -जगह स्वागत द्वार सजाए गए। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर रंगोलियां सजाई गई। मिट्टी पर भारत का नक्शा उकेरा गया।
सैंकड़ों लोगों की साक्षी में हुआ आयोजन

क्षेत्र में सामाजिक समरसता को लेकर पहली बार यह अनूठा आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज के लोग शामिल हुए। लोगों का प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इन्होंने बनाई व्यवस्था

कार्यक्रम संयोजक टीम में प्रमोद आर्य, राकेश बिजारणियां, चुन्नीलाल कुमावत, बजरंगसिंह लिचाना, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिलसिंह मेड़तिया, खेताराम सिसोदिया, आनंद सेठी, सीताराम कुमावत, सुरेश गुर्जर,बलदेव राम मंडा,राजकुमार बारूपाल, सुरेश गावड़िया, कैलाश बारिया, प्रेम प्रकाश बारूपाल, विनोद आर्य, संजय गौड़, महिपाल सिंह हरनावा व अनिल शर्मा समेत कई लोगों ने व्यवस्थाएं संभाली
नेताओं ने भी आहुतियां

सामाजिक समरसता महायज्ञ में पूर्व विधायक विजयसिंह चौधरी, जिला परिषद सदस्य बाबूलाल कुमावत पलाड़ा, डॉ. रजनी गावडिया, परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, भाजपा किसान मोर्चा के ज्ञानाराम रणवां, मनोहरसिंह रूपपुरा आदि मौजूद थे।

Published on:
25 Dec 2022 11:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर