अधिशासी अभियंता के.आर मीणा ने बताया में सहायक अभियंता (ग्रामीण)भवानीसिंह राठौड़, गोटन, मेड़ता रोड के नेतृत्व में तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने खण्ड क्षेत्र के डांगावास, आकेली, लिलिया, रोहिसा, नोखा, गोटन सहित एक दर्जन गांवों में दबिश देकर विद्युत चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ 70 प्रकरण दर्ज किए। साथ ही मौके पर ही साढ़े 10 लाख रुपए की राजस्व वसूली कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता मीणा ने बताया कि विद्युत छीजत कम करने को लेकर विजिलेंस टीम द्वारा आगे भी ऐसी विद्युत चोरी पकडऩे की कार्रवाईयां की जाएगी।