22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी पर जा रहे युवक पर हथौड़े से जानलेवा हमला

आरोपियों ने सिर और पीठ पर हथौड़े से प्रहार किए। परमेश्वर खून से लथपथ हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 2 Aug 2025, 8:18 PM IST

मकराना शहर के गौड़ा बास क्षेत्र में शनिवार को एक युवक पर हथौड़े से हमला कर गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। युवक के भाई सर्वेश्वर पुत्र सत्यनारायण ने अपने भाई परमेश्वर पर जानलेवा हमला करने को लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद रिपोर्ट दी है।

सिर और पीठ पर हथौड़े से प्रहार

जब परमेश्वर किशनगढ़ नौकरी पर जाने के लिए पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहा था। आरोप है कि गौड़ाबास पहुंचते ही पड़ोसी सोहेल उर्फ भाई जान और उसके दो साथियों ने परमेश्वर का रास्ता रोककर हथौड़े से हमला किया। आरोपियों ने परमेश्वर के सिर और पीठ पर हथौड़े से प्रहार किए। परमेश्वर खून से लथपथ हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

भागकर पास की दुकान में घुस गया

जान बचाने के लिए वह भागकर पास की दुकान में घुस गया। दुकान मालिक की मदद से परमेश्वर ने अपने भाई सर्वेश्वर को घटना की जानकारी दी। भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उसे अजमेर रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

पीड़ित के भाई ने बताया कि दो साल पहले भी सोहेल रजा पुत्र अब्दुल शकूर और सद्दाम ने उनके परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस थाना मकराना में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसीजेएम कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा चुकी है। सर्वेश्वर का आरोप है कि इस मुकदमे के बाद से सोहेल और उसके साथी लगातार उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमले में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा मौके पर पड़ा दिखाई दे रहा है।

इनका कहना है

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
-थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी