1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर सो रहे युवक की हथियार से गला रेतकर हत्या

- नागौर जिले के भावंडा गांव में हुई वारदात-मृतक के पास मिला बिना काम लिए धारदार हथियार

2 min read
Google source verification
घर के बाहर सो रहे युवक की हथियार से गला रेतकर हत्या

खींवसर. अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।

खींवसर. नागौर जिले के भावंडा गांव में मकान के बाहर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक घर में अकेला ही रहता था। घटना कब की है यह तक पता नहीं चल पाया है। सोमवार सुबह जब युवक दूध लेने नहीं गया तो दूध वाले उसे जगाने आए। युवक खून से लथपथ पड़ा था। बाद में ग्रामीण पुलिस के साथ शव को खींवसर चिकित्सालय की मोर्चरी में लेकर आए। मृतक की पहचान भावंडा निवासी लोकेंद्र (30) पुत्र ओमाराम पारासरिया के रूप में हुई है। परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण न तो पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है और न ही पोस्टमार्टम हो पाया।
मृतक के पास मिले बिना काम लिए धारदार हथियार से यह बात सामने आई है कि युवक को किसी हमले का पहले से डर था। इस कारण उसने हथियार अपने पास रखा था। घटना के बाद अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वाईड एवं एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए। भावण्डा थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने बताया कि भावंडा से खोड़वा जाने वाले रास्ते के पास खेत में बने मकान के बाहर सो रहे युवक की अज्ञात लोगो ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी । सूचना मिलने पर भावंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खींवसर मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मृतक के पिता और छोटा भाई अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। सूचना परिजनों को दी गई है ।
परिजनों के गांव पहुंचने पर ही पुलिस को रिपोर्ट दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि युवक के पूर्व में कोई प्रेम प्रसंग चलने की बाते भी सामने आ रही है उसकी भी पुलिस जांच कर रही है। मृतक अपने पास एक धारदार हथियार भी रखता था। इससेे लगता है कि मृतक को उस पर हमला होने का डर था। मंगलवार को परिजनों के आने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।