
हड़मान गिरी। फोटो- पत्रिका
जायल। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम जारी किए। उदयपुर के जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने वर्चुअली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कार्यालय से जुड़कर तीनों संकायों के नतीजे घोषित किए। इस वर्ष बोर्ड ने 11 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के 20 दिन के भीतर ही परिणाम घोषित कर रिकॉर्ड समय में विद्यार्थियों को परिणाम उपलब्ध कराए।
इस साल नागौर के जायल गांव के हड़मान गिरी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर विज्ञान संकाय में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया और परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। दो साल पहले दसवीं कक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर दूसरे स्थान पर रहने के अनुभव ने उन्हें 12वीं की परीक्षा में स्कूल टॉपर बनने का सपना दिया।
हड़मान ने प्रतिदिन 6 से 8 घंटे नियमित पढ़ाई और गुरूजनों के मार्गदर्शन के साथ यह उपलब्धि हासिल की। उनके पिता भोपाल गिरी ग्राम बरनेल में सिलाई का काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। हड़मान ने आगे का लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन पाना और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन की भलाई करना बताया।
वहीं इस बार 12वीं का कुल परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की तुलना में सभी संकायों में थोड़ी गिरावट दर्शाता है। विज्ञान संकाय में परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल यह 98.43 प्रतिशत था, यानी 0.91 प्रतिशत की कमी आई। वाणिज्य संकाय में 93.64 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जो पिछले साल के 99.07 प्रतिशत से 5.34 प्रतिशत कम हैं। कला संकाय का परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा, पिछले साल 97.78 प्रतिशत था, इसमें 0.24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
यह वीडियो भी देखें
इस बार तीनों संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्राओं से बेहतर रहा। बोर्ड प्रशासक शक्तिसिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने परिणाम की विस्तृत जानकारी दी, वहीं निदेशक राजेंद्र पारीक, परीक्षा नियंत्रक राजेश निर्वाण और विशेष अधिकारी नीतू यादव समेत कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संकायवार वरिष्ठ उपाध्याय के अनुसार कुल पंजीकृत 4116 में से 4067 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 832 उत्तीर्ण हुए। छात्राओं का परिणाम 97.77 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 96.46 प्रतिशत रहा। इस तरह छात्राओं ने कुल मिलाकर सभी संकायों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
Updated on:
31 Mar 2026 03:26 pm
Published on:
31 Mar 2026 03:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
