मौलासर. मौलासर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनदारपुरा में भेड़ व बकरा चोरी कर ले जा रहें दो युवकों को ग्रामीणों घेर लिया। भीड़ ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया है। थानाधिकारी पांचूराम ने बताया कि दीनदारपुरा निवासी पुशपालक रूघाराम पुत्र जीवाराम जाट ने सीकर जिले के सींगरावट गांव निवासी बिरूराम पुत्र धन्नाराम बावरी व गच्छीपुरा थाना इलाके के गांव मनाणी निवासी किशोरराम पुत्र बचनाराम नायक के खिलाफ एक भेड़ व एक बकरा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दी है।