
डीडवाना में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी
डीडवाना. शहर के बलदेवराम मिर्धा स्टेडियम में खेली जा रही मारवाड़ प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान 8 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. सोहन चौधरी व प्रभारी रामाकिशन खीचड़ ने बताया कि बुधवार को हुए मैच में आकोदा ने पालोट को 37-27 के अंतर से पराजित किया। जबकि रणसीसर जाटाण ने छापरी खुर्द को 49-16 के अंतर से हराया। इसी प्रकार फोगड़ी ने केराप को रोमांचक मुकाबले में 39-37 से शिकस्त दी। इसके अलावा वार्ड 13 ने गांवडिय़ा की ढाणी को 42-15 से, आगुन्ता ने वार्ड 17 को 52-22 से, कोलिया ने आजडोली को 36-29 से, सानियां ने वार्ड 27 को 32-12 से, खुनखुना स्टेशन ने वार्ड 12 को 38-25 के अंतर से हराकर सुपर 8 दौर में प्रवेश किया।
प्रतिभा तराशने का मंच है प्रतियोगिता
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आवश्यक है, क्योंकि प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखरती है और उन्हें एक मंच भी मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत से निकलकर ही खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। कार्यक्रम में राजेश बाजिया, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिवराज नोजल, राजेश डोडवाडिय़ा, हनुमान कस्वां, सुनील विश्नोई, झूमर डूकिया, अबरार अली बेरी, एडवोकेट रणजीत बलारा, रामस्वरूप प्रजापत, ओमप्रकाश भास्कर, मेहराम डारा, हरीश चौधरी, रामसुख ओगरा, राजेन्द्र माली, बिरमाराम बिजारणिया, बलवीर महला, अमित जानू, गिरीश महला आदि विशिष्ट अतिथि थे।
कल होगा ऐतिहासिक समापन
खीचड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन युवा दिवस के मौके पर 12 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा। इस मौके पर अन्र्तराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल, भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान राहुल चौधरी, अन्र्तराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, शूटर दादी चन्द्रो तोमर तथा माउंट एवरेस्ट विजेता आशा झाझडिय़ा जैसे हस्तियां शिरकत करेंगे। समापन पर विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
कितलसर का खेल स्टेडियम बनेगा मॉडल स्टेडियम
डेगाना. ग्राम पंचायत कितलसर के अटल सेवा केन्द्र में मंगलवार रात जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों में समस्याएं सुनीं। उसे अधिकारियों से चर्चा कर समाधान किया। चौपाल में खाद्य सुरक्षा योजना में ग्रामीणों को कोई लाभ नही मिलने, क्षेत्र की सडक़ों की दशा खराब होने तथा आवेदनों एक साल बाद भी बिजली का कनेक्शन नही मिलने से लोगो ने नाराजगी प्रकट की। जिला कलक्टर ने संबधित अधिकरियों से मौके पर जबाब तलब किया। इससे पहले कलक्टर गौतम, अतिरिक्त जिला परिषद एसीईओ दिनेशचंन्द्र भार्गव, एसडीएम रविन्द्र कुमार चौधरी, डिप्टी अंतरसिंह श्योरान सहित जिला एंव ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सरपंच सीता देवी बुगालिया, समाजसेवी रतनलाल बुगालिया व उप सरपंच मुकेश पारीक सहित ने ग्राम पंचायत के बनवाए खेल स्टेडियम का अवलोकन करवाया। ग्रामीणों ने ठेकेदार को हटाने की मांग की। डेगाना-हरसौर सडक की दयनीय दशा की शिकायत पर विभाग के एक्सईएन पीआर खुडीवाल से जबाब तलब किया। सडक के दोनों ओर की पटरियो को ठीक करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने एक्सईएन फैलीराम मीणा को डेगाना ब्लाक सहित जिले मे लंबित 2000 नए कनक्शन इसी महीने के अंत तक देने के निर्देश दिए।
Published on:
10 Jan 2018 09:12 pm

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
