
Dead Body Found In Well In Nagaur : Suspicious Death Of Young Man
नागौर.
शहर के दड़ा मोहल्ले में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। मोहल्ले में रहने वाले युवक का शव गिनाणी तालाब की पाल स्थित भैरूंजी मंदिर के कुएं में ( Dead Body Found In Well ) मिला। मौके के हालात देखते हुए पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
कोतवाली थानाधिकारी अमराराम खोखर ने बताया कि दड़ा मोहल्ला निवासी मोहम्मद आकिब (24) पुत्र मोहम्मद सलीम की मां ने सोमवार सुबह गांधी चौक चौकी पहुंचकर बताया कि उसका पुत्र रविवार रात करीब 12 बजे घर से निकला था, जो सुबह तक वापस घर नहीं लौटा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ व तलाश की तो गिनाणी तालाब की पाल स्थित भैरूंजी मंदिर के पास युवक की चप्पल व खून के धब्बे मिले।
घटना की सूचना मिलने पर पहले नागौर वृत्ताधिकारी मुकुल शर्मा तथा बाद में एएसपी रामकुमार कस्वा व एसपी डॉ. विकास पाठक भी मौके पर पहुंचे तथा मंदिर के मंदिर पुजारी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रात करीब 2 बजे श्वान भौंक रहे थे। मंदिर परिसर की छोटी फाटक खुलने व बंद होने की आवाज भी आई थी। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया और उन्होंने मंदिर परिसर स्थित कुएं की तलाश करने के लिए गोताखोर एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक संसाधन मंगवाए।
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
रस्से व अडाण आने के बाद गोताखोरों को कुएं में उतारा गया। गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब सवा पांच बजे शव को ढूंढकऱ बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद पुलिस ने आकिब के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
Published on:
21 Apr 2020 02:08 am

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
