2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

किसानों के फसल उत्पादन बढ़ाने व फसल बीमा पर की चर्चा…VIDEO

नागौर. राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी. आर. चौधरी ने कहा कि मेड़ता में कृषि विज्ञान केन्द्र को खोले जाने के लिए महती प्रयास किए जाएंगे। विज्ञान केन्द्र खुलने पर मेड़ता सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का इसका तकनीकी रूप से पूरा लाभ मिलेगा। आयोग अध्यक्ष चौधरी शुक्रवार को कृषि विभाग परिसर में स्थित आत्मा […]

Google source verification

नागौर. राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी. आर. चौधरी ने कहा कि मेड़ता में कृषि विज्ञान केन्द्र को खोले जाने के लिए महती प्रयास किए जाएंगे। विज्ञान केन्द्र खुलने पर मेड़ता सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का इसका तकनीकी रूप से पूरा लाभ मिलेगा। आयोग अध्यक्ष चौधरी शुक्रवार को कृषि विभाग परिसर में स्थित आत्मा सभागार में कृषि विभाग व संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न कार्यों व कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा करते हुए किसानों को फॉर्म पौंड के लिए प्रेरित करने के निर्देश देते हुए कहा कि खेत का पानी खेत में रोकने के प्रयास के लिए फॉर्म पौंड अच्छी पहल है, जो किसानों के लिए प्रकृति का एक अहम योगदान है। इससे अधिक बारिश में फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है व कम बारिश में भी अच्छी पैदावार की जा सकती है।
जिले में कोल्ड स्टोरेज के भी प्रयास
समीक्षा के दौरान आयोग अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि धान के स्टोरेज के लिए जिले में कोल्ड स्टोरेज के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को उन्नत तकनीक से कृषि करने के प्रावधानों पर चर्चा की। इस दौरान कृषि मंडी सचिव रघुनाथराम सिंवर ने बताया कि मेड़ता कृषि मंडी सुपर ए-क्लास की मंडी है, लेकिन स्टाफ की कमी से किसानों को काफी परेशानी होती है। इस दौरान जिले में मसाला यूनिट, पान मेथी आदि यूनिट लगाने की मांग पर भी चर्चा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बीमा कंपनी प्रतिनिधियों को बुलाकर पॉलिसी के तहत किसानों को उचित क्लैम दिलवाने के लिए पाबंद करें। जिस पर कृषि अधिकारियों ने बताया कि बीमा कंपनी का कार्यालय जिला मुख्यालय पर स्थापित हो तथा यहां सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाएं, जिससे किसानों को समस्याओं से निजात मिल सके। उपजिला रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गंगाराम गोदारा ने समर्थ मूल्य पर हो रही मूंग खरीद की जानकारी दी।
चौपाल में किसानों की भीगीदारी बढ़ाएं
बैठक में चौधरी ने डिस्कॉम के अधिकारियों से किसानों को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली तथा इस दौरान उन्होंने कुसुम योजना के व्यापक प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया। इस दौरान जिला परिषद सीईओ रविंद्र कुमार ने कुसुम योजना पर विस्तृत जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि किसान चौपाल में भी किसानों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास करने के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र में उत्तम क्वालिटी का बीज उपलब्ध करवाएं। इस दौरान उन्होंने कृषि अधिकारी उद्यान स्वरूप राम जाखड़ से फलदार पौधों के उत्पादन के बारे में जानकारी ने के साथ ही अनार की खेती पर विस्तृत चर्चा की।इस पर अधिकारियों ने चौधरी को बताया कि नागौर में फलदार पौधों के उत्पादन को लेकर मार्केटिंग की समस्या आ रही है। किसान तकनीकी जानकारी लेकर अच्छी पैदावार कर सकते हैं। इस दौरान चौधरी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए पशु मेला पर भी चर्चा की। इसके लिए उन्होंने गोपालकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में चौधरी ने कृषि मंडी, को-ऑपरेटिव, पशुपालन विभाग सहित संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।