21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर में घर-घर पूजे गए गोवर्धन, रामा सामा का दौर जारी

राजस्थान के नागौर जिले में दिवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, शुक्रवार सुबह महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की।

1 minute read
Google source verification
Nagaur diwali news

Goverdhan puja in nagaur

नागौर. महालक्ष्मी के स्वागत में रोशनी से सजे घर-आंगन, दीपक की झिलमिल रोशनी से जगमगाती शहर की गलियां, आतिशबाजी को लेकर उत्साह से भरपूर महालक्ष्मी पूजन और एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला। नागौर शहर के गोवर्धन नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह विशेष पूजा अर्चना व प्रात: आरती की गई। महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की। कई जगह गोवर्धन पूजन के लिए विशेष रूप से झांकी सजाई गई और कृष्ण के बाल रूप में सजे बालक की पूजा की गई। उल्लास व उमंग के पर्व दीपोत्सव पर कुछ ऐसा ही माहौल नजर आ रहा है नागौर शहर समेत जिले भर में। दीपावली पर गुरुवार शाम यूं लग रही थी मानो जैसे तारे जमीं पर उतर आए हो।
गोवर्धन पूजा की
शहर हो या गांव, हर गली रात में भी रोशनी से जगमग थी। पटाखों की गूंज व आसमान में आतिशबाजी के संग इठलाती रोशनी हर किसी में उल्लास व जोश का संचार कर रही थी। दीपावली पर लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पंच दिवसीय पर्व के तहत शुक्रवार सुबह से ही जिले भर में रामाश्यामा का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से ही लोग एक दूसरे के घर पर पहुंचकर बधाइयां देकर खुशियां बांट रहे हैं। मोबाइल के जरिए भी बधाइयों का दौर जारी है।
दुल्हन की तरह सजे बाजार
लोगों ने एक दूसरे को राम-राम कहकर दीपावली की बधाई दी और खुशियां बांटी। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। दीपावली पर्व के मौके पर शहर के गांधी चौक, तिगरी बाजार, सदर बाजार, तहसील चौक, पुरानी धानमंडी, बर्तन बाजार, रानी बाजार, रेलवे स्टेशन क्षेत्र व दिल्ली दरवाजा में भी दुकानदारों ने आकर्षक सजावट की। दीपावली पर जिले में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। यहां नागौर शहर में बाजारों में हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।