
???? ??????:- ???? 0407 ????? ????? ????. ???? ????? ???????
मेड़ता ब्लॉक की एकमात्र मॉडल स्कूल में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी शिक्षकों कमी से जूझ रहे हैं। साइंस फैकल्टी के पद रिक्त होने से एक ओर जहां पढ़ाई का स्तर गिर रहा है। साथ ही नामांकन भी कम हो रहा है। इंदावड़ की स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में साइंस फैक्ल्टी के 4 सहित कुल 6 पद रिक्त पड़े हैं। बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चले इसको लेकर सरकार की ओर से इन पदों को भरने की दरकार है।
वर्तमान में डीपीसी लागू होने के बाद जगह-जगह सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हो गए हैं। जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है। मेड़ता ब्लॉक की एकमात्र इंदावड़ मॉडल स्कूल में साइंस फैक्ल्टी के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे ही हालत इंदावड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हैं। जहां भी 6 पद रिक्त पड़े हैं। मॉडल स्कूल में तो शिक्षकों की पोस्ट खाली होने का असर नामांकन पर भी देखने को मिल रहा है।
इस सत्र में 30 के करीब नामांकन कम हो चुके हैं। इसको लेकर सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों ने कई बार शिक्षा मंत्री से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक इन रिक्त पदों को भरा नहीं गया है। जिस वजह से बच्चों का अध्यापन प्रभावित हो रहा है।
इंदावड़ की मॉडल स्कूल व उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। इसको लेकर कई बार शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। पद रिक्त पड़े रहने से अध्यापन की आस ही नहीं रह पाती है। सुचारू अध्यापन के लिए यह पद भरे जाने जरूरी है।
Updated on:
3 Jul 2025, 10:19 PM IST
Published on:
3 Jul 2025, 10:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.