6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली बच्चों के साथ मारपीट की तो होगी एफआईआर, कलक्टर ने कहा – रद्द होगी मान्यता

जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में नागौर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने अधिकारियों को दिए निर्देश...
2 min read
Google source verification
nagaur collector kumarpal gautam

Nagaur Latest hindi news

नागौर. जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में स्कूल में बच्चे के साथ अध्यापक द्वारा मारपीट करने की अजमेरी गेट निवासी शमीम की शिकायत पर कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में कभी किसी अध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने का प्रकरण ध्यान में आता है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि सभी थाना अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों की एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश प्रदान किए जाएं।
मनरेगा कार्यों की होगी जांच
कलक्टर गौतम ने कहा कि निजी विद्यालयों में बच्चों के साथ मारपीट होती है तो विद्यालय संचालकों को सख्त हिदायत दी जाए कि उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्राम पंचायत इन्दावड़ में मनरेगा कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं होने तथा स्कूल मैदान में मिट्टी का उपयोग नहीं करने की शिकायत पर जिला कलक्टर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इन्दावड़ में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। जायल के नागरिकों की कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिला जिला कलक्टर ने कहा कि कब्रिस्तान की भूमि का नाप करवाकर तुरंत प्रभाव से कब्जे हटाए जाएं।

हेल्लो, जिला कलक्टर बोल रहा हूं
सतर्कता समिति में खींवसर पंचायत समिति के डेहरू के पुनाराम, रामकिशोर तथा महादेव आदि ने मनरेगा भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की थी। भुगतान की जानकारी लेने के लिए जिला कलक्टर गौतम ने एक प्रार्थी के मोबाइल पर कॉल की और कहा, 'हेल्लो, मैं जिला कलक्टर बोल रहा हूं। आपकी शिकायत का निस्तारण हो गया है तथा भुगतान आपके खाते में जमा हो गया है।Ó प्रार्थी ने जवाब में बताया कि खाते में राशि जमा नहीं हुई है। कलक्टर ने जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि भुगतान जारी होने के बाद भी पोस्ट ऑफिस में तीनों प्रार्थियों के खाते में पैसा जमा नहीं होने की जांच की जाए। संबंधित पोस्ट ऑफिस के संपूर्ण दस्तावेज देखे जाएं तथा पोस्ट ऑफिस में जिस अधिकारी अथवा कर्मचारी की गलती से भुगतान खाते में जमा नहीं हुआ है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।
प्रताप सागर से हटाएं अतिक्रमण
डेह रोड निवासियों की घरों में पानी का दबाव कम होने की शिकायत पर कलक्टर ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में सुगमता से पानी पहुंचाने के लिए एक सप्ताह में आवश्यक कार्यवाही कर संपूर्ण कार्रवाई का तकमीना शुक्रवार तक जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल हो सके। गौतम ने नगर परिषद आयुक्तको समाज कल्याण कार्यालय के पीछे पार्क की चारदीवारी का कार्य शीघ्र करवाने तथा जबरेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से प्रताप सागर तालाब के आसपास विकास कार्य करवाने तथा अतिक्रमण हटाने की मांग पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हरकाराम व धन्नाराम ने साडोकण में कोर्ट के आदेश की पालना में अतिक्रमण हटाने की मांग की।