नागौर. कोरोना के विरुद्ध जन आन्दोलन अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से मास्क वितरित किए गए। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों ने पैदल भ्रमण कर जागरूकता जगाई।
आयुक्त मनीषा चौधरी के अनुसार अभियान प्रभारी कलीम अशरफ, राजस्व निरीक्षक जयसिंह राठौड़, महेन्द्र शर्मा, विजय बारासा समेत अन्य कर्मचारियों ने पैदल मार्च किया। इस दौरान शहर में बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों के चालान काटे गए। आयुक्त ने जागरूकता का संदेश दिया एवं गुलाब का फूल देकर समझाइश की। सफाई निरीक्षकों ने मास्क वितरण किया। आयुक्त ने विभिन्न गली मोहल्लों में सफाई एवं सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया। एक्सइएन रामप्रसाद मीणा, मोहम्मद अजहरूदीन, करण, राहुल चांवरिया, प्रेम गुजराती, रामेश्वरलाल, अशोककुमार समेत अन्य कर्मचारी साथ रहे।