4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुश खबरी : अब पूरे माह खुलेगी उचित मूल्य की दुकानें

हर माह 1 से 15 तक होगा उपभोक्ता पखवाड़ा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपभोक्ता पखवाड़ा में बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 19 Dec 2019, 8:17 PM IST

उचित मूल्य की दुकान

Ration Shop

नागौर. उचित मूल्य दुकान से राशन समय पर नहीं मिलने व दुकान नहीं खुलने की शिकायत नहीं रहेगी। खाद्य विभाग के शासन सचिव ने आदेश जारी कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपभोक्ता पखवाड़ा में बदलाव किया है। जिला रसद अधिकारी पार्थ सारथी ने बताया कि जनवरी 2020 से उचित मूल्य की दुकानों के लिए उपभोक्ता पखवाड़ा प्रत्येक माह की 1 से 15 तारीख तक निर्धारित किया गया है। पखवाड़े के दौरान दुकानें के खुलने का समय सुबह 9 से शाम पांच बजे तक रहेगा। एक से 15 तारीख के बाद के दिनों में अपे्रल से सितम्बर तक दुकानों का समय सुबह 8 से दोपहर एक बजे तथा अक्टूबर से मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उपभोक्ता पखवाड़ा की अवधि में कोई अवकाश नहीं रहेगा। उपभोक्ता पखवाड़ा के अलावा 16 से माह की अंतिम तिथि तक प्रत्येक सोमवार को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अवकाश रहेगा। समय पर दुकानें नहीं खुलने पर प्राधिकार पत्र धारकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल समय बढ़ाने की मांग

भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ते सर्दी के असर को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बढाने की मांग की है। सोनी ने ज्ञापन में लिखा है कि नागौर जिला मुख्यालय पर अधिकांश स्कूलों का समय साढ़े 7 व 8 बजे है। ऐसे में बच्चों को सर्दी में जल्दी घर से निकलने पर समस्या होती है। सर्दी के कारण बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। इसलिए स्कूलों का समय सुबह दस बजे किया जाए।

नीलामी उत्सव पड़ा फीका

बालवा रोड स्थित आवासन मंडल कॉलोनी में मंडल की ओर से आवास बिक्री के लिए चलाए जा रहे बुधवार नीलामी उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को आवासन मंडल कार्यालय में आयोजित नीलामी उत्सव में केवल 6 आवासों के लिए सीलबंद निविदा मिली। कुछ देरी से पहुंचे आवेदकों के आवेदन नहीं लेने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। गौरतलब है कि मंडल प्रदेश भर में हर बुधवार को खाली पड़े मकानों की बिक्री के लिए नीलामी उत्सव कर रहा है।