3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि गांव की सारी महिलाएं यहां पर उमड़ पड़ी

Nagaur. कृषि विज्ञान केन्द्र में अठियासन का नजारा बदला हुआ था। हर महिला के चेहरे पर जिज्ञासा नजर आ रही थी

2 min read
Google source verification
Nagaur news

It so happened that all the women of the village thronged here

नागौर. कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन में शुक्रवार को महिलाओं को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी दी गई। इस मौके पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष गोपीचंद सिंह ने कहा कि वह अपने खेत की जमीन को एवं अपने परिवार को प्राकृतिक खेती द्वारा ही स्वस्थ रख सकती हैं। लगातार एक ही फसल चक्र व अंधाधुंध उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण हो चुकी है। मृदा का कार्बनिक पदार्थ समाप्त होने के कगार पर है। इसके साथ ही भूमिगत जल प्रदूषित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अधिक रासायनिक खादों, कीटनाशकों एवं खरपतवारनाशको के प्रयोग से अस्थमा, कैंसर, ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी अनेकों असाध्य बीमारिया हो सकती है । अत: इन सब का निदान केवल और केवल प्राकृतिक खेती ही है। केंद्र की उद्यान विशेषज्ञ कल्पना चौधरी ने कृषक महिलाओं को प्राकृतिक खेती के मुख्य स्तंभ जैसे की जीवा मृत, बीजा मृत, बापसा आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ बुधाराम ने रासायनिक उर्वरक छोडकऱ प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया।
नागौर. कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन में महिला काश्तकारों को प्राकृतिक खेती की जानकारी देते केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक गोपीचंद सिंह

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से किसान पखवाड़ा दिवस का शुभारंभ, डेढ़ सौ किसानों में 26 करोड़ का ऋण वितरित
नागौर. बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मनाए जा रहे किसान पखवाड़ा दिवस का शुभारंभ त्यागी मार्केट के पास कृष्णा मैरिज गार्डन में समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर आए करीब डेढ़ सौ काश्तकारों में 26 करोड़ के ऋण वितरण के चेक दिए गए। बैंक के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख के. के. चौधरी ने कहा कि काश्तकार तो सामाजिक स्तंभ है। इस स्तंभ को जितना मजबूत करेंगे, उतना ज्यादा विकास होगा। पखवाड़ा दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य किसानों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के साथ ही बेहतर उत्पादकता के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के लिए प्रोत्साहित करना है। काश्तकारों को बैंक की ओर से किसान बैठकों, चौपालों एवं किसान मेलो आदि के माध्यम से बैकिंग योजनाओं की जानकारी दिए जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड, ट्रैक्टर लोन, गोल्ड लोन, स्वयं सहायता समूहों, कृषि सेगमेंट, डिजिटल बैंकिंग आदि की जानकारी दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा बीकानेर के क्षेत्रीय प्रमुख योगेश यादव एवं नाबार्ड के डीडीएम मोहित चौधरी आदि ने भी किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। कॉलेज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक मनीष पारीक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सेंट जीवियर्स के 14 खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन
नागौर. शहर के मानासर स्थित सेंट जीवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के 14 खिलाडिय़ों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। इसके पूर्व जसनगर में आयोजित 14 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय पहुंचने पर गुुरुवार को खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। स्कूल के निदेशक शैतानराम चांगल ने बताया कि छात्रा रूचिका ईनाणियां व 19 वर्ष में उमेश विश्नोई दोनों ने वेट लिफ्टिंग में जिले में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किए। अब दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रकार कबड्डी 14 वर्ष में रविना मुंडेल व रविना, कबड्डी 19 वर्ष में छात्र धीरज, दीपक गहलोत, सुरेंद्र सोऊ तथा 17 वर्ष में राजवीर सैनी, खेत सिंह, बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता बिंदु चौधरी, वंशिका, वंदना गहलोत तथा कराटे प्रतियोगिता में आरूष व जूडो प्रतियोगिता में स्नेहा धोलिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस दौरान प्रधानाचार्य चिमनाराम चौधरी, कोच बस्तीराम कालिरावणा, शारीरिक शिक्षक रामेश्वर फिड़ौदा सहित स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

Story Loader