4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO…भौतिकता का सुख छोड़ चली मोक्ष पथ पर तो हुई फूलों की बारिश

Nagaur. मुमुक्षु निशा कोठारी का किया गया बहुमानजयमल जैन श्रावक संघ की ओर से हुए विविध कार्यक्रमों के आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur news

Mumukshu Nisha Kothari was honored

नागौर. श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जयमल जैन पौषधशाला में मुमुक्षु निशा कोठारी का बहुमान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जयमल जाप से हुर्इा। मंगलाचरण जयमल जैन महिला मंडल व स्वागत गीत जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन ने प्रस्तुत किया। संघ मंत्री हरकचंद ललवानी ने दीक्षार्थी की अनुमोदना करते हुए उद्धबोधन दिया। मुमुक्षु बहन का संक्षिप्त जीवन वृतांत मंडल अध्यक्ष पुष्पा ललवानी ने बताया। प्रेमलता ललवानी व संगीता ललवानी ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। मुमुक्षु निशा कोठारी ने सभी को जिनमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मुमुक्षु का तिलक, माला व चुनड़ी द्वारा सम्मान गुणवंती जैन, प्रेमलता ललवानी, वीणा बोहरा ने तपस्या की बोली लेकर किया। खोल भराई जयमल जैन महिला मंडल की सदस्याओं ने की। अभिनंदन पत्र का वाचन संजय पींचा ने किया। जयमल जैन श्रावक संघ और रावत जैन युवा मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुमुक्षु बहन को अभिनंदन पत्र भेंट किया। पिता कमल किशोर कोठारी व माता ललिता कोठारी का भी संघ ने बहुमान किया। संचालन पुष्पा ललवानी व रीता ललवानी ने किया। इस दौरान जयमल जैन महिला मंडल की ओर से दीक्षार्थी के अनुमोदनार्थ सांझी गीतों की प्रस्तुति की गई। शोभायात्रा के साथ मुमुक्षु निशा कोठारी को उनके निवास स्थान पहुंचाया गया। इस दौरान नरपतचंद ललवानी, प्रकाशचंद बोहरा, कमलचंद ललवानी, ललित सुराणा, प्रकाशचंद ललवानी, जितेंद्र चौरडिय़ा, नरेश गुरा, महेंद्र कांकरिया, पवन पारख, दिलीप सेठिया, शारदा ललवानी, मयूरी बोहरा, भाग्यश्री ललवानी, प्रियंका पारख, मनीषा ललवानी, रेखा सुराणा, सुनीता ललवानी, हर्ष चौरडिय़ा, मुदित पींचा, सुनील ललवानी, प्रमोद ललवानी आदि श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।
नागौर. जयमल जैन श्रावक संघ की ओर मुुमुक्षु निशा कोठारी का बहुमान करते हुए

Story Loader