4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉटरी प्रक्रिया में बदलाव : नागौर जिले के प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदों की लॉटरी स्थगित

ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया में बदलाव
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 16 Dec 2019, 8:55 PM IST

Mundiad sarpanch Dinesh declared a trespasser and imprisoned 3 months

मुंदियाड़ सरपंच दिनेश को अतिक्रमी घोषित कर तीन माह का कारावास

नागौर. पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव - 2020 के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान एवं नागौर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी का नया कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव के अनुसार पंचायत समिति मूण्डवा की 31 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम पंचायत के वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 17 दिसम्बर को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय नागौर में सुबह 11 बजे से निकाली जाएगी। इसी प्रकार नागौर, डेगाना, परबतसर, मौलासर की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम पंचायत के वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 18 दिसम्बर को संबंधित उपखंड कार्यालय में होगी।

जनप्रतिनिधि भी रहेंगे उपस्थित

मेड़ता, कुचामन, डीडवाना व मकराना पंचायत समिति के सरंपच एवं ग्राम पंचायत वार वार्ड पंच के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 19 दिसम्बर 2019 को संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में होगी। इसी प्रकार खींवसर पंचायत समिति के सरंपच एवं ग्राम पंचायत वार वार्ड पंच के आरक्षण की लॉटरी 20 दिसम्बर को होगी। पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच एवं वार्ड पंच के आरक्षण लॉटरी में उपस्थिति के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के विधायक, प्रधान एवं समस्त राजनैतिक दलों के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रह सकेंगे।

प्रधान, जिप व पंस सदस्य लॉटरी स्थगित

उच्च न्यायालय की खंडपीठ द्वारा पारित निर्णय के द्वारा 15-16 नवम्बर 2019 के बाद पंचायतराज संस्थाओं के पुनर्गठन/ नवसृजन के संबंध में अधिसूचना निरस्त करने के चलते जिला कलक्ट्रेट सभागार में 19 दिसम्बर को 11 बजे होने वाली लॉटरी प्रक्रिया स्थगित की गई है। जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव के अनुसार न्यायालय के निर्णय के चलते नागौर जिले में प्रधान, जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के पदों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए आरक्षण तथा महिला आरक्षण कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।