
Mass marriage conference of Mali society
नागौर. सैनिक क्षत्रिय माली सामूहिक विवाह समिति तीनों गांव, नागौर की ओर से चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस बार सामूहिक विवाह समारोह में 65 जोड़ों का विवाह होगा। सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान डीडवाना रोड में घी पिलाई की रस्म 11 मार्च सुबह 9 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक तथा विनायक पूजन दोपहर सवा 2 बजे तक होगा।
आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं उदयपुरवाटी विधायक भगवानराम सैनी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह रामवल्लभ भाटी ‘मामा सेठ’, बलदेवराम भाटी, मिश्रीलाल सांखला, चेनार सरपंच योगेंद्र खक्कड मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संत डॉ. रामप्रसाद, संत श्याम सुंदर, संत सर्वेश्वर एवं साध्वी सुखी बाई का भी सान्निध्य रहेगा।
संस्थान भवन से होगी बारात निकासी
माली संस्थान भवन से 12 मार्च को सुबह सवा 8 बजे बारात निकासी होगी, जो चुंगी नाका, चेनार होते सैनिक क्षत्रिय माली समाज विवाह स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेनार पहुंचेगी। विवाह समारोह के दौरान सभा मंडप में अतिथि व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित होगा। आयोजन में राजस्थान सहित देश के अनेक हिस्सों से भी लोग आएंगे।
50 बीघा में होगा विवाह आयोजन
सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 50 बीघा जमीन को कवर करेगा। इस आयोजन में 164 गुणा 85 फुट का एक ब़डा डोम बनाया जा रहा है, जिसमें 65 जोड़ों के लिए चंवरियों की व्यवस्थाएं की गई है, जिसका नाम ‘श्रीराम-जानकी मंडप’ रखा गया है। भोजन के लिए 300 गुणा 75 फुट का अन्नपूर्णा मंडप तथा ज्योतिबा फुले सम्मान व सभा मंडप 200 गुणा 90 फुट का एवं उपहार सामग्री टेंट 300 गुणा 45 फुट का बनाया है। 11 मार्च को होने वाले डांडिया नृत्य आयोजन के लिए सभा मंडप टेंट में व्यवस्थाएं की गई हैं। बाकी टेंट में नियंत्रण कक्ष, 141 जोड़े के परिवार के लोगों के लिए विश्राम स्थल, भोजन, पेयजल, बान, चिकित्सा आदि की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों के लिए भी कर पार्किंग व्यवस्था अलग की गई है।
Published on:
09 Mar 2024 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
