1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर कोर्ट के बाहर सुपारी किलर की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या, पढ़ें पूरी वारदात

नागौर कोर्ट के बाहर सोमवार को दिन दहाड़े हरियाणा के एक सुपारी किलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद शहर में दहशत का मौहाल फैल गया है। करीब ही पुलिस अधीक्षक, जिला कलक्ट्रेट और जिला कलक्टर आवास होने के बावजूद दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर हमलावरों सुरक्षित निकल जाने से नागौर में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification
nagaur2.jpg

नागौर. कोर्ट के बाहर सोमवार को दिन दहाड़े हरियाणा के एक सुपारी किलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद शहर में दहशत का मौहाल फैल गया है। करीब ही पुलिस अधीक्षक, जिला कलक्ट्रेट और जिला कलक्टर आवास होने के बावजूद दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर हमलावरों सुरक्षित निकल जाने से नागौर में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकार सूत्रों ने बताया कि संदीप, सेठी गैंग का सदस्य था। हमलावर बाद में बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरियाणा का सुपारी किलर संदीप सेठी सोमवार को यहां कोर्ट में साथियों के साथ पेशी पर आया था। वह दोपहर को करीब एक बजे कोर्ट से बाहर निकला तभी उस पर ताबड़ तोड़ फायर शुरू कर दिए। उसके सिर और सीने पर गोलियां मारी गई। वह मौके पर ही ढेर हो गया है। उसके दो अन्य साथी बीच बचाव में आए, जिन पर भी हमलावरों ने गोली से फायर किए। सेठी के दो अन्य साथी भी घायल हो गए हैं। सेठी सहित घायलों को उसके साथी पहले निजी और बाद में नागौर के जिला चिकित्सालय में लेकर गए। जेएलएन जिला चिकित्सालय में सेठी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
जानकार सूत्रों ने बताया कि सेठी की अभी कुछ दिन पहले ही जमानत हुई थी। इधर, वारदात की जानकारी शहर में आग की तरह फैल गई है। बड़ी संख्या में लोग कोर्ट के बाहर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी और अन्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। शहर सहित जिले में नाकाबंदी कराई गई है।

निशाने पर था सेठी
जानकार सूत्रों ने बताया कि सेठी हमलवारों के निशाने पर था। हमलावर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में थे। इसी लिए उस पर नजर रखे हुए थे। वह सोमवार को जैसे ही पेशी पर आने के दौरान कोर्ट से बाहर निकला तो ताबड़तोड़ फायर दिए।

...तो फैली घायल को उठा ले जाने की अफवाह
सेठी को गोली लगने के बाद उसके अन्य साथी उसे गंभीर घायल हाल में त्वरित कार में डालकर ले गए। इसे कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने देखा। यह सीन त्वरित हुआ। ऐसे में शहर में यह अफवाह फैल गई कि आरोपी गोली मारने के बाद घायल सेठी को अपनी कार में डालकर ले गए। हालांकि बाद में मृतक के चिकित्सालय में मौजूद होने की जानकारी लगी तब मामला स्पष्ट हो गया।

रेलवे स्टेशन की ओर भागे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट भंवरलाल खुडखुडिया ने बताया कि दोपहर को लंच के लिए निकला था। कार पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर खड़ी थी। कार की ओर आगे बढ़ा तभी पीछे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। गोलियां आधा दर्जन से अधिक चली। गोलियां चलाने वाले युवक बाद में रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकले। गोलियों का एक छर्रा उन्हें भी बाजू पर लगा है। जो बाद में जिला चिकित्सालय पहुंचकर निकलवाया है।

जिम्मेदार को तुरंत निलंबित करो : सांसद
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। कानून पर लोगों का भरोसा उठ गया है। कोर्ट के बाहर और पुलिस अधीक्षक आवास के बगल में युवक की गोलियों से भूनकर अपराधी सुरक्षित भाग निकले इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है। इस मामले में मुख्यमंत्री तुरंत जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करें। इस मामले को आरएलपी के विधायक दमदारी से सदन में भी उठाएंगे।

Story Loader