22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के बूथ विस्तारकों को दिया जिले की दसों सीटें जीतने का लक्ष्य..

बूथ को मजबूत करने का संकल्प ले विस्तारक, नागौर भाजपा की बैठक में सौंपा दूसरे चरण का काम।

2 min read
Google source verification
Nagaur bjp news

nagaur bjp booth sammelan

नागौर. भारतीय जनता पार्टी Nagaur जिला शहर कार्यकारणी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता की अध्यक्षता हुई। इस अवसर पर उत्ता ने विस्तारकों को दूसरे चरण का कार्य सौंपते हुए कहा कि सभी बूथ विस्तारक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लें। प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत ने कहा कि कार्यकर्ता आम आदमी को बूथ तक जोड़ते हुए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएं।
पार्टी को मजबूत करें
जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि प्रदेश में 180 एवं नागौर जिले की 10 सीटें जीतने का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसके लिए कार्यकर्ता आपसी मतभेद, गीले- शिकवे भूलाकर पार्टी व संगठन को मजबूत करें। उन्होंने मण्डल अध्यक्षों से कहा कि आप समय पर बैठक आयोजित करें। मण्डल के बूथ पर टीम तैयार करें। बैठक में मण्डल स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। भूतड़ा ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा दिया।
कार्यकर्ताओंं ने दिए सुझाव
बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सुझाव भी दिए। लीलमचन्द तोलावत ने जीएसटी कानून का सरलीकरण की मांग की वहीं मीडिया प्रभारी सुरेश ललवानी ने कहा कि जेएलएन अस्पताल दूर है, साथ ही शहर में सिटी बस की सुविधा नहीं है इसलिए रामदेव पित्ती चिकित्सालय पुन: चालू किया जाए व ओवर ब्रिज का कार्य अविलम्ब चालू हो। मेड़ता प्रधान भंवरसिंह, उपाध्यक्ष गोविन्द सोनी, शंकरलाल चाण्डक, रमाकान्त शर्मा, लक्ष्मीनारायण मुण्डेल ने भी सम्बोधित किया।
ये भी रहे उपस्थित
बैठक में जायल विधायक डॉ. मंजु बाघमार, बिरदीचन्द सांखला, कृपाराम देवड़ा, अर्जुन मेहरिया, भंवरसिंह रेवन्त, पाबुराम ज्याणी,अजीतसिंह भाटी, नाथुसिंह निम्बोला, कासमअली, बींजाराम मेघवाल, राजेश डोडवाणिया,नटवर व्यास,पवन पंचारिया,प्रमिल नाहटा, अभिषेक सैनी, किशोर गहलोत, रमेश कंकाणी, केशरीचन्द तापडिय़ा,शंकरलाल चाण्डक, रघु व्यास, सुरेश चारण,कानसिंह पीपासर, सीपी बिड़ला,जयप्रकाश भट्टड़, रामानुज रतावा, रमेश दाधिच, ओमप्रकाश भादु, रामप्रकाश मिर्धा, कालूराम, राजेन्द्रसिंह, नरेन्द्र गहलोत सहित प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।