
nagaur pratap sagar talab
नागौर. रविवार को सूरज की पहली किरण के साथ शुरू हुआ श्रमदान का सिलसिला करीब चार घंटे तक चला। शहर के जागरूक लोगों ने पत्रिका अभियान से जुडकऱ श्रम की बूंदों से तालाब को निखारा। कुछ युवा झाडिय़़ां काट रहे थे तो कुछ कचरे को एकत्र कर जला रहे थे। कुछ युवक कांटे हटाकर सहयोगियों के लिए रास्ता बना रहे थे। रविवार को शहर के प्रताप सागर तालाब में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अवसर था पत्रिका अभियान के तहत नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का।
बच्चों ने भी बहाया पसीना
इस अवसर पर शहर की विभिन्न संघ-संस्थाओं से जुड़े लोगों व पार्षदों ने तालाब के किनारे स्थित हनुमान मंदिर से बांकल माता तक श्रमदान कर पूर्वी घाट को चमकाया। बच्चे, बूढे व महिलाएं भी इस कार्य में पीछे नहीं रही। करीब चार घंटे श्रमदान के बाद तालाब का पूर्वी घाट निखर गया। सभापति कृपाराम सोलंकी ने शहरवासियों के साथ तालाब के विकास को लेकर चर्चा की। लोगों ने पत्रिका अभियान की सराहना करते हुए प्रत्येक रविवार को श्रमदान जारी रखने का आग्रह किया।
लोगों में दिखा उत्साह
ऐतिहासिक जल स्रोत के काया पलट को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि शहर के सभी वार्डों से लोग अल सुबह श्रमदान करने पहुंचे। साजो समान के साथ पहुंची कृष्ण गोपाल गोशाला की टीम ने कैलाश ईनाणियां के नेतृत्व में झाडिय़ां काटी व पेड़-पौधों के आसपास खरपतवार हटाकर ट्री गार्ड सही किए। सभापति कृपाराम सोलंकी के नेतृत्व में एईएन नरेन्द्र चौधरी, जेईएन कैलाश, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक नरेन्द्र सिंह चौधरी की टीम ने जेसीबी से काटी गई झाडिय़ां डम्पर में भरकर भिजवाई। श्रमदान के बाद सभापति सोलंकी व पार्षद मांगीलाल भाटी की ओर से चाय व अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
इनका रहा सहयोग
पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक मच्छी, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष नीलू खड़लोया, कोषाध्यक्ष सावित्री दरक, पार्षद नरेश पुरोहित, मांगीलाल भाटी, पप्पू तंवर, लालचंद खटीक, पार्षद ईश्वरचंद सोनी, रणजीत धोलिया, एडवोकेट गोविंद कड़वा, पवन पारीक, धनराज सैन,राजकुमार मच्छी,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपुरोहित,नृत्यगोपाल मित्तल, बालकिशन भाटी, जाट समन्वय समिति अध्यक्ष परमाराम जाखड़, जबरेश्वर महोदव सेवा समिति अध्यक्ष प्रेमचंद लुणावत, बड़लेश्वर महादेसव सेवा समिति के नटवर लाल कल्ला, मुरलीमनोहर पुरोहित, पुजारी नारायण दास पुरोहित, नरेन्द्र व्यास, नवरतन आचार्य, रुडिप जेईएन दिनेश चौधरी, ओमप्रकाश विश्नोई, बजरंग लाल शर्मा, बॉलीवॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर रामकुमार सांखला, पुखराज भाटी, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी कमल सोनी,सुनील मिश्रा, गोविंद पंडित, याज्ञिक बहड़, नंदकिशोर रांकावत, देवकरण चांगल समेत अन्य शहरवासियों का सहयोग रहा।
Published on:
15 Oct 2017 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
