2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

नागौर जिला विधानसभा चुनाव अपडेट: जिले की 10 विधानसभा सीटों पर शाम को पांच बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

नागौर जिला विधानसभा चुनाव अपडेट: जिले की 10 विधानसभा सीटों पर शाम को पांच बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

Google source verification

नागौर. जिले की 10 विधानसभा सीटों पर शाम को पांच बजे तक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें मतदाताओं का सर्वाधिक औसत परबतसर में 70.90 प्रतिशत रहा, जबकि मकराना एवं खींवसर में औसत लगभग बराबरी का ही रहा। अन्य जगहों पर तकरीबन 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान का औसत रहा। मतदेय स्थलों पर हालांकि ज्यादातर केन्द्रों पर इस बार गत वर्ष की अपेक्षा अब तक मतदाता ज्यादा ही नजर आए। अलसुबह जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा रही, बाद में धूप निकली तो महिला मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं रही। मतदान केन्द्रों के बाहर पर्चियां बना रहे प्रमुख दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने दलों के समर्थन में मतदान करने के लिए मनुहार करने में लगे रहे।
नागौर में शाम को पांच बजे तक यह रहा मतदान प्रतिशत
जायल -64.3
नागौर -64.46
लाडनूं -65.87
डीडवाना -66.91
खींवसर -67.3
मेड़ता- 64.19
डेगाना -67.33
मकराना 68.12
परबतसर – 70.90
नावां – 62.10

इस बार जागरुक नजर आए मतदाता
नागौर. जिले की दस विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर इस बार मतदाताओं में जागरुकता नजर आई। अलसुबह करीब साढ़े छह बजे से ही मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की लाइन लग गई थी। सुबह नौ बजे तक तक तकरीबन नौ प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। सुबह 11 बजे, 12 बजे, एक बजे से लेकर शाम को तीन बजे तक डीडवाना, मकराना, मेड़ता, परबतसर, जायल, नावां आदि विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों में मतदाताओं की कतारें लगी रही।
स्काउट्स मदद करने में लगे रहे
मतेदय स्थलों पर चुनाव की ओर से छाया, पानी के साथ दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यस्थाएं की गई थी। इनकी मदद के लिए स्काउट्स भी लगे हुए नजर आए। यह बीमारों को मतदेय केन्द्र तक पहुंचाने में सहायता करने में लगे रहे। नागौर के मिर्धा महाविद्यालय, खत्रीपुरा, राठौड़ी कुआं, कांकरिया विद्यालय, संत बलरामदास विद्यालय आदि केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ लगी रही। हालांकि कुछ केन्द्रों में सर्दी के चलते मतदाताओं की संख्या कम जरूर रही, लेकिन आठ बजे के बाद केन्द्रों पर मतदाताओं की फिर से लंबी लाइन लगी नजर आई। सर्दी कम होने के साथ यह भीड़ और ज्यादा बढ़ती रही। नागौर जिले में कुल 2521 बूथों पर सुरक्षा कर्मी चाक-चौबंद नजर आए। इनमें से 1262 मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम रहे। 280 बूथ पर वीडियोग्राफी हो रही थी। 2510 दिव्यांग बूथों पर भी स्थिति शांतिपूर्वक मतदान होता नजर आया।
कई बूथ सीधा कंट्रोलरूम से जुड़े
इस बार विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत बूथ सीधे वेबकास्टिंग से जोड़े गए हैं यानी वहां का सीधा प्रसारण कलेक्टर, एसपी और कंट्रोल रूम में दिखाई दे रहा था। मतदान को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा बीएसएफ के जवान, क्यूआरटी, स्पेशल आम्र्ड फोर्स, आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
निर्दलियों में नहीं नजर आया उत्साह
नागौर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों के पास केवल दो प्रमुख दलों के कार्यकर्ता ही पर्चियां बनाते नजर आए। र्निदलीय प्रत्याशी के के समर्थक कहीं नजर नहीं आए।मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं से भी इन्हीं दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने समर्थन में मतदान करने के लिए आग्रह करते नजर आए।
मतदाताओं में रहा उत्साह
जिले दस विधानसभा सीटों पर कुल 81 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार लाडनू विधानसभा के हैं, जबकि सबसे ज्यादा उम्मीदवार डेगाना विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या तो 26 है लेकिन डीडवाना विधानसभा को छोडकऱ अन्य जगहों पर निर्दलीयों के समर्थकों में कोई विशेष उत्साह नजर नहीं आया।
एक नजर इस पर
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या- 2684753
जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या-1388468
जिले में महिला मतदाताओं की कुल संख्या-1296270

दुकानें बंद, सडक़ें सूनी, फिर भी रही गहमागहमी
नागौर. विधानसभ चुनाव के मतदान के दौरान शहर कई जगहों पर सडक़ें सूनी नजर आई। बाजारों में दुकानें तो बंद थी, लेकिन मतदान कर आने वाले अलग-अलग ग्रुप बनाकर चुनावी चर्चा में व्यस्त नजर आए। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो मतदान केन्द्रों पर भीड़ रही, लेकिन शहर के गांधी चौक, सदर बााजार, तिगरी बाजार, कलक्ट्रेट मार्ग, मानासर चौराहा आदि क्षेत्रों में चहल-पहल कम नजर आई। हालांकि मतदान केन्द्रों के पास वाले क्षेत्रों में कई जगह पर लोगों की भीड़ रही। शहर के कांकरिया विद्यालय, मिर्धा महाविद्यालय, संत बलरामदास विद्यालय, खत्रीपुरा विद्यालय आदि मार्गों पर प्रमुख दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मतदाताओं की बनाई जा रही पर्चियों के चलते लोगों का हुजूम रहा। गांधी चौक क्षेत्र में तो दुकानें बंद थी, लेकिन खाली दुकानों वाली जगह पर खड़े लोग आपस में चुनावी चर्चा में हार-जीत का गुणा-भाग करने में लगे रहे। सुबह से लेकर शाम को पांच बजे तक यही स्थिति बनी रही।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8py4ym