4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंत्रियों के समक्ष रखी ये बड़ी मांग

राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल रेल मंत्री गोयल व मानव संसाधन मंत्री पोखरियाल से मिले-ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से की चर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 14 Dec 2019, 10:50 AM IST

सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंत्रियों के समक्ष रखी ये बड़ी मांग

Nagaur MP Hanuman Beniwal met Railway minister Goyal

दिल्ली/नागौर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को लोकसभा के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग व रेलवे मंत्री पीयूष गोयल तथा मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। मंत्री पोखरियाल से मुलाकात के दौरान सांसद ने शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान नागौर संसदीय क्षेत्र में नए केंद्रीय स्कूल खोलने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के दौरान नागौर के विभिन्न स्थानों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की तथा नागौर व मेडता रोड, छोटी खाटू स्टेशन पर वीआईपी लॉज बनाने व स्टेशनों के सुदृढीकरण की मांग की।

नई रेलवे लाईन की मांगसांसद बेनीवाल ने नागौर से फलोदी, कुचामन से जायल होते हुए डीडवाना तथा नागौर से छोटी खाटू तक नई रेलवे लाइन तथा सर्वे पूर्ण हो चुकी पीपाड़ से भोपालगढ़-आसोप-संखवास-मूंडवा तक रेलवे लाइन की स्वीकृति की मांग की। बेनीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आवास पर शीतकालीन सत्र की समाप्ति व मालदीव की पीपल्स मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद के सम्मान में आयोजित भोज में शामिल हुए जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भी कई मुद्दों पर चर्चा की।

केन्द्र किसानों को दे राहतसांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर सहित राजस्थान के कई जिलों में ओलावृष्टि से हुई फसलों की भारी तबाही को लेकर संसद परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विस्तृत चर्चा कर किसानों को राहत देने की मांग की। दोनों मंत्रियों ने सांसद को केंद्र से हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में हुए हमले की बरसी की वर्षगांठ पर हमले में शहीद हुए जवानों व लोकसभा कार्मिकों के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।