5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagaur News : चरड़ा गांव में विवाहिता व उसकी दो मासूम पुत्रियों की हत्या, तालाब में मिले शव

Rajasthan News : नागौर के भावण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम चरड़ा में मंगलवार सुबह तालाब में विवाहिता व उसकी दो मासूम पुत्रियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कराया हत्या का मामला दर्ज, जानें पूरा मामला?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 3 Jul 2024, 1:13 PM IST

married woman

Nagaur News : भावण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम चरड़ा में मंगलवार सुबह तालाब में विवाहिता व उसकी दो मासूम पुत्रियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तीनों की हत्या कर शव तालाब में डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नागौर के खींवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए।

पुलिस के अनुसार भावण्डा निवासी जितेन्द्र पुत्र नैनाराम जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन लीला का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व ग्राम चरड़ा निवासी सुरेश पुत्र हनुमानराम जाट के साथ हुआ था।

शादी के तीन वर्ष बाद लीला के साथ पति सुरेश, ससुर हनुमान राम व सास साबुड़ी हर समय उसे परेशान करते और मारपीट करते थे। तीनों उसे ताना देते थे कि तेरे पीहर वालों ने कुछ नहीं दिया और तू उन्हें पसंद नहीं है। वे कई बार मारपीट कर बहन को घर से भगा देते थे। कई बार मौजिज व्यक्तियों ने समझाइश करवाकर लीला को ससुराल भेजा था। उसके दो पुत्रियां तीन वर्षीय कृष्णा व छह वर्षिय कनिका थी। पिछले दस दिन से ससुराल वाले ज्यादा मारपीट कर रहे थे।

जितेन्द्र ने रिपोर्ट में बहनोई पर किसी से अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया। सोमवार रात करीब एक बजे लीला ने फोन किया और रोते हुए बताया कि पति व सास- ससुर तीनों मिलकर उससे मारपीट कर रहे हैं। वे मुझे और दोनों बेटियों को जान से मारने पर आमादा है। आज रात ही तीनों को मारने की साजिश रच रहे हैं। शव तालाब में फेंकने की चर्चा कर रहे है।

उसने बताया कि मंगलवार सुबह लीला के ससुराल वालों का फोन आया कि वह और उसकी दोनों बेटियां तालाब में गिर गई है, जबकि आरोपियों ने तीनों को मारकर शव तालाब में फेंक दिए। जितेन्द्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें : बारां की चौदह वर्षीय बालिका की जैसलमेर में गैंगरेप के बाद हत्या