5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारां की चौदह वर्षीय बालिका की जैसलमेर में गैंगरेप के बाद हत्या

Crime News : बारां जिले के कस्बाथाना इलाके के एक गांव में रहने वाली करीब चौदह वर्षीय आदिवासी बालिका के साथ जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना इलाके में सोमवार को सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 3 Jul 2024, 1:20 PM IST

crime news

Baran News : जिले के कस्बाथाना इलाके के एक गांव में रहने वाली करीब चौदह वर्षीय आदिवासी बालिका के साथ जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना इलाके में सोमवार को सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बालिका का शव लेकर जैसलमेर से ठेकेदार के दो कर्मचारी मंगलवार शाम बारां के कस्बाथाना इलाके में उसके गांव पहुंचे। बालिका के साथ ज्यादती की जानकारी के बाद लोगों ने साथ आए कर्मचारियों को पकड़ लिया।

कस्बाथाना पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की तथा पोस्टमार्टम कराकर बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया। अब इसका अनुसंधान जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना पुलिस करेगी। सूचना पर बारां से जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि कस्बाथाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मृतका के माता-पिता और बुआ-फूफा जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में एक कोयला ठेकेदार के मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले गांव में शादी ब्याह होने के कारण उसके माता पिता और बुआ गांव आ गई थी। बालिका और अन्य बच्चे फूफा के पास ही थे। इस मामले में फूफा की जानकारी पर मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार दोपहर ठेकेदार के तीन कर्मचारियों ने मृतका के फूफा को शराब पीने भेज दिया।

फिर तीनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बालिका घायलावस्था में मिली तो उसे उपचार के लिए वे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका के मृत घोषित करने के बाद फूफा और ठेकेदार के कर्मचारी शव लेकर बारां उसके गांव पहुंचे। सूचना पर कस्बाथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया तथा शाहाबाद चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

यह भी पढ़ें : छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़ा भाई गिरफ्तार, जानें पूरा मामला