5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़ा भाई गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Rajasthan News : साबला थाना क्षेत्र के पचलासा बड़ा में अंगारी फला में छोटे भाई को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 2 Jul 2024, 6:04 PM IST

Sabla police station

साबला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Dungarpur News : साबला थाना क्षेत्र के पचलासा बड़ा में अंगारी फला में छोटे भाई को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि 26 जून को थाना क्षेत्र के पचलासा बड़ा के अंगारी फला निवासी लक्ष्मी पुत्री प्रकाश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि लक्ष्मी व उसका पिता प्रकाश पुत्र मावजी मीणा घर पर ही थे। प्रकाश ने बड़े भाई गौतम पुत्र मावजी के रात को देर से घर आने पर सवाल किए तो आक्रोश में आकर गौतम ने प्रकाश पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले से घायल प्रकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले की गंभीरता देख प्रकरण दर्ज कर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी गौतम पुत्र मावाजी को 30 जून को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ की। इसमें आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई टीम में थाना अधिकारी राकेश मीणा, एएसआई वल्लभराम, हैड कांस्टेबल मानशंकर, कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह, जयपालसिंह, दिनेश, विपिन व आशीष रहे।

महिला के साथ लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर कोतवाली पुलिस ने कुछ दिनों पहले महिला से मोबाइल लूट कर भाग जाने के मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे लूट का मोबाइल भी बरामद किया। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि भाटपुर निवासी दुर्गा पत्नी जितेंद्र कटारा ने रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता आजीविका समूह में काम करती है। वह 25 जून को बिलड़ी ऑफिस से शाम को अपने घर जा रही थी।

रास्ते में पुराना हाउसिंग बोर्ड माताजी मंदिर के पास एक स्कूटी पर चार युवक सवार होकर आए और उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन के दौरान माथुगामड़ा पाल डुगेर फला निवासी सुनील पुत्र जीवा कटारा को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी से लूट का मोबाइल व वारदात में काम ली गई स्कूटी जब्त की है। कार्रवाई में एएसआई मणीलाल, कांस्टेबल महिपाल, सुरेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह शामिल थे।

थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि आरोपी सुनील ने अपने साथियों के साथ अन्य वारदातों को करना भी कबूला है। आरोपी 25 जून को अशोक नगर में कुणाल पुत्र लालबहादुर गौड़ का मोबाइल छीनकर भागे थे। वहीं, उसी दिन शिवाजी नगर में मंयक पुत्र रमेशचंद्र भट्ट की कार व लवलेश पुत्र नारायणलाल की जीप के कांच फोड़ भाग गए थे। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने साथी माथुगामड़ा पाल डुगेर फला निवासी अजय उर्फ अजीत पुत्र थावरा कटारा, संजय पुत्र नारायण कटारा व रोहित उर्फ नानू पुत्र कान्तिलाल कटारा भी वारदात में शामिल होना बताया। पुलिस ने इनकी भी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां मिला उड़ने वाला सांप, जानें इसकी खासियत