22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO…प्रदेश के इस जिले में यहां पर बनाएंगे ऑक्सीजन की नेचुरल फैक्ट्री

Nagaur. कलक्टर ने नागौर को हरा-भरा बनाए रखने का किया आह्वान-पशु प्रदर्शनी स्थल पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 151 प्रकार के पौधे लगाए गए

less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur news

Nagaur. District Collector Piyush Samaria and others planting saplings at the animal exhibition site

नागौर. पशु प्रदर्शनी स्थल पर पशुपालन विभाग एवं पर्यावरण प्रेमियों के सौजन्य 151 प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि पर्यावरण का संतुलित रहना जरूरी है। पर्यावरण बिगड़ा तो सब कुछ बिगड़ जाएगा। उन्होंने नागौर को हरियालीयुक्त बनाए जाने का आह्वान करते हुए प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान का अभियान चलाकर पर्यावरण को बनाए रखने का आग्रह किया। कलक्टर समारिया ने कहा कि पर्यावरण के संदर्भ में पौधों को लगाने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। आवश्यकतानुसार जगह प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने कहा कि जल, जमीन, जीव एवं जंगल को केवल अधिकाधिक पौधे लगाकर उनको विकसित करने के की स्थिति में ही बचाया जा सकता है। भांभू ने कहा कि उन्होंने तो अपना पूरा जीवन ही पर्यावरण के लिए समर्पित कर दिया है। पशुपालन के संयुक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार मीणा ने कहा कि यहां पर सौ से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। लक्ष्य इनको संपूर्ण रूप से विकसित करने का है। यह सारे विकसित हुए तो शहर को पर्यावरण के ऑक्सीजन की फैक्ट्री मिल जाएगी। कार्यक्रम को उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र प्रकाश चौधरी, डॉ. शंकरलाल जाखड़ ने भी पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, डॉ. मूलाराम जांगू, डॉ. अयूब राव, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. अनिल वैष्णव, डॉ. उम्मेदाराम चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, मोहनराम, डॉ. ओमप्रकाश मिर्धा, कौशल्या चौधरी, धनराज खोजा, जितेन्द्र सिंह आदि मौज्ूाद थे।