24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र सरकार ने राजस्थान के इस जिले को दी बड़ी सौगात, 116.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी नई सड़कें

Rajasthan News: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागौर जिले के लिए 116.18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 4 Jun 2025, 5:41 PM IST

Road projects in Nagaur

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- पत्रिका नेटवर्क

Rajasthan News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के अथक प्रयासों और मांगों के परिणामस्वरूप केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागौर जिले के लिए 116.18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में फ्लाईओवर निर्माण, जंक्शन सुधार और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य शामिल हैं।

ये सभी विकास परियोजनाएं नागौर संसदीय क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। बेनीवाल ने इन स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मेरी मांग और लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागौर जिले में 1 अरब,16 करोड़ 18 लाख रुपए निम्न विकास कार्यों हेतु स्वीकृत किए है-

1- नागौर से बीकानेर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोगेलाव में रीको औद्योगिक क्षेत्र के जंक्शन पर 32.90 करोड़ रुपए फ्लाई ओवर निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत

2- नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा कस्बे में अजमेर से आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के भाग पर खजवाना जाने वाले चौराहे के क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य

3- नागौर जिले के ही डेगाना विधानसभा क्षेत्र में मेड़ता-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेहला गांव में फ्लाई ओवर निर्माण कार्य

4- अजमेर से मुंडवा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 स्थानों पर जंक्शन सुधार के कार्यों की स्वीकृति

(उक्त तीनों कार्यों हेतु 83.28 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है )

परियोजना में सड़क सुरक्षा पर जोर

बेनीवाल ने बताया कि कुचेरा व टेहला में फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य तथा विभिन्न स्थानों पर जंक्शन सुधार के कार्यों के कार्यादेश आज हो गए है तथा गोगेलाव फ्लाई ओवर के कार्य हेतु भी कार्यादेश जल्द हो जाएगा और इनका निर्माण भी शीघ्रता से शुरू करवा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गोगेलाव, कुचेरा तथा टेहला में अक्सर दुर्घटनाएं होती है, यहां फ्लाई ओवर बनने के बाद सड़क दुर्घटनाएं नहीं होगी।

नागौर में लाने का वादा किया

संसदीय क्षेत्र के विकास की कड़ी में बहुत जल्द नागौर में बीकानेर से आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को लाडनूं जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए गोगेलाव से अमरपुरा तक बाईपास सड़क की वित्तीय स्वीकृति भी जल्द जारी हो जाएगी। वहीं, रोड़ सेफ्टी के तहत जल्द ही डीडवाना क्षेत्र में बाँठड़ी चौराहे पर भी फ्लाई ओवर तथा शेरानी आबाद कस्बे में बाईपास की स्वीकृति करवाऊंगा।

हनुमान बेनीवाल ने बताया कि नागौर से सालासर तक प्रस्तावित फॉर लेन की DPR में मैने विभिन्न कस्बों/स्थानों पर रोड़ सेफ्टी की दृष्टि से फ्लाई ओवर बनाने व विभिन्न स्थानों पर जंक्शन सुधार हेतु आवश्यक कार्य सम्मिलित करने के निर्देश भी NHAI के अधिकारियों को दिए है। नागौर संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं, कार्यों की स्वीकृति के लिए गडकरी जी का धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘कन्हैयालाल हत्याकांड’ की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? गहलोत ने NIA जांच पर उठाए सवाल