4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढिए, किसे मिला उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति में स्थान

नागौर ग्रामीण, नागौर शहरी व कुचेरा के लिए हुआ मनोनयन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 20 Dec 2019, 9:51 AM IST

पढिए, किसे मिला उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति में स्थान

People nominated Uchit Mulay Dukan Aawnatan Samiti Member

नागौर. राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर जिले में तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों में गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किए हैं। उपायुक्त एवं उप शासन सचिव महेन्द्र सिंह राठौड़ की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार नौ सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इनमें नागौर जिले के लिए तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति नागौर ग्रामीण के लिए अलाय निवासी अनोपचंद विश्नोई पुत्र सोहनलाल विश्नोई, मूण्डवा निवासी बस्तीराम पुत्र रामचन्द्र व मूण्डवा निवासी गीता पत्नी ओमप्रकाश काला को सदस्य मनोनीत किया गया है।

महिलाओं को भी मिला मौका

इसी प्रकार नागौर शहर के लिए बड़े पीर साब की दरगाह निवासी जफर हुसैन पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, नागौर निवासी अक्षय कुमार मेघवाल पुत्र दुलाराम मेघवाल व सिपाहियों का मोहल्ला निवासी तकदीर बानो पत्नी रज्जाक खां को सदस्य मनोनीत किया है। इसी प्रकार कुचेरा के लिए कुचेरा निवासी रफीक बिसायती, कुचेरा निवासी नाथूराम डूकिया व कुचेरा निवासी निरमा पत्नी राधेश्याम शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है। विभाग ने नागौर ग्रामीण, नागौर शहर व कुचेरा के लिए नौ सदस्य मनोनीत किए हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है।

क्या है आवंटन समिति

उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन पत्रों पर विचार करने के लिए तहसील स्तरीय समिति का गठन किया जाता है। यह समिति आवेदन पत्रों पर अनुशंषा करती है। इसमें शहरी क्षेत्र में जिला रसद अधिकारी समिति अध्यक्ष होता है जबकि नगर परिषद या नगर पालिका अध्यक्ष या उनके द्वारा मनोनीत बोर्ड का निर्वाचित सदस्य समिति का सदस्य होता है जबकि दो विशेष आमंत्रित सदस्यों के अलावा राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सामाजिक कार्यकर्ता, उपभोक्ता व महिला उपभोक्ता शामिल होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला रसद अधिकारी अध्यक्ष व सरपंच सदस्य होता है। दो विशेष आमंत्रित सदस्यों के अलावा राज्य सरकार द्वारा मनोनीत 3 सदस्य भी समिति में शामिल होते हैं।