
शनिदेव का पूजन करते बजरंगदास महाराज

पर्यावरण का संदेश देती शनिदेव की झांकी

नागौर शहर के जड़ा तालाब स्थित शनि देव मंदिर से निकाली कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

शोभायात्रा में सजी झांकी।

नागौर. शनि जयंती पर गुरुवार को शहर के शनि मंदिरों में कई धार्मिक आयोजन हुए। जड़ा तालाब व भार्गव मोहल्ला स्थित शनिदेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जड़ा तालाब स्थित शनि देव मंदिर में सुबह आठ बजे शन देव का पूजन किया गया। उसके बाद कलश शोभायात्रा रवाना हुई, जो कलक्ट्रेट चौराहा, पुराना हॉस्पिटल, नया दरवाजा, बंशीवाला मंदिर, हाथी चौक व रामपोल होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान शनि देव की सजीव झांकी सजाई हुई थी। इसके साथ ही भगवान राम, लक्ष्मण हनुमान एवं नवग्रह की झांकी थी। मंदिर परिसर में किए हवन में सैंकड़ों की संया में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित की।

भार्गव मोहल्ला स्थित शनि देव मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामपोल, हाथी चौक, बंशीवाला मंदिर, लोहियों का चौक, नया दरवाजा, पुराना अस्पताल से नकास गेट होते हुए शनि मंदिर पहुंची। इसमें शामिल भगवान शिव, भृगु ऋषि एवं हनुमान की झांकी आस्था का केन्द्र रही। रामपोल क्षेत्र में रामनामी महंत मुरली राम महाराज के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, जिला मंत्री मेघराज राव, सह मंत्री रामनिवास झाड़वाल, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, राधेश्याम टोगासिया, श्याम माथुर, चेनाराम कच्छावा, नेमीचन्द राणावत, नागरचन्द भार्गव, जंवरीलाल भट्ट, बजरंग दल के अनिल खदाव, गौ सेवा प्रमुख सुरेश अटल, बालमुकुंद ओझा, सूरजमल भाटी, मातृ शक्ति की जिला संयोजिका अनुपमा उपाध्याय, दुर्गा वाहिनी की सह जिला संयोजिका मेघा सामरिया आदि मौजूद थीं। रात्रि में मंदिर में भजन संध्या हुई जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी।

शहर के शनिदेव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़शनि जयंती पर शनिदेव का पूजन कर निकाली शोभायात्रा

भजनों पर झूमे श्रद्धालुजड़ा तालाब स्थित शनि देव मंदिर में रात्रि में श्रीबालाजी सेवा धाम के महामण्डलेश्वर बजरंगदास महाराज के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया।गायक कलाकार गजेन्द्र अजमेरा एंड पार्टी, मुकेश डांगी, खेमाराम धायल व हेमंत लाबा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर शनिदेव के दरबार में हाजिरी लगाई। मुकेश डांगी ने गणेश वंदना व गुरुवदंना से भजन संध्या की शुरुआत की। डांगी ने वारि जाऊ रै बलिहारि सतगुरू हारे आंगनिया आया भजन सुनाकर जीवन में गुरु का महत्व बताया। उसके बाद अजमेरा के गाये भजन झालर संख नगाड़ा बाजै रे, सालासर रै मंदिर में हनुमान विराजे रै... पर श्रद्धालु झूमने लगे। अजमेरा ने गौसेवा का भजन के माध्यम से महत्व बताया, साथ ही बाबाराम देव व चौसट जोगनी.. माता जी वालों शेर आवे....आदि भजन सुनाकर माता की आराधना की। पूरी रात मंदिर परिसर का माहौल शनि देव की भक्ति के रंग मे रंगा रहा ।रात तक श्रद्धालु शनिवदेव के दर्शनों के लाइन में लगे अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

भजनों की प्रस्तुति देते गायक कलाकार

नागौर के जड़ा तालाब स्थित शनि मंदिर में हुई भजन संध्या का आनन्द लेते लोग